.jpeg)
दिल्ली: ट्विटर के माध्यम से आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जो कि केजरीवाल एवं आतिशी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, द्वारा की गई टिप्पणी "घर बैठे शराब बुक करें " यह ऐप एक स्कैम (धोखाधड़ी) जैसा लगता है ,जहाँ शराब न मिलने पर भी पैसे वापस नहीं किए जाते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि 13 दिसंबर 2024 को यह ऐप तैयार हुई एवं 2 जनवरी 2025 को इस ऐप ने काम करना शुरू किया था । दोनों ही समय में सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री थे । इस ऐप में प्रावधान था कि आप ऐप के माध्यम से शराब बुक करके 48 घंटे के अंदर दुकान पर जाकर खरीद सकते हैं । इससे पहले तत्कालीन सरकार की स्कीम थी एक पर एक फ्री ।
भाजपा दिल्ली के मीडिया प्रभारी ने निशाना साधते हुए कहा कि टिप्पणी करते हुए पूर्व मंत्री भूल गए कि यह ऐप उनकी सरकार द्वारा लागू की गई और उस समय वह मंत्री थे । कार्यकाल में शुरू हुई और ख़ुद ही एलबीडब्ल्यू हो गए । हर दिन एक आरोप लगाना उनका शुमार है ।