
दिल्ली: दिवाली की रात पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों का दौरा कर किया सुरक्षा इंतजामात का लिया जायजा । दौरे के दौरान उन्होंने पीसीआर वैन एवं ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगाई गई पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर हौसला अफजाई । उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई बाँटकर दिवाली एवं उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनायें । मीडिया से रूबरू होकर बोले पुलिस आयुक्त कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि दिल्ली के निवासी एक सुरक्षित और महफूज माहौल में त्यौहार को अच्छे ढंग से मना सके ।
पुलिस आयुक्त ने दिल्ली वासियों से अपील भी की कि वे ग्रीन पटाखों को फोड़ते वक्त सुप्रीमकोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा एवं दिशानिर्देशों का अनुपालन करें । उनके दौरे में साउथ एक्सटेंशन, ओबरॉय फ्लाइओवर, भारत मंडपम , शांतिवन, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, मॉडल टाउन एवं राजौरी गार्डन शामिल थे ।