.jpeg)
दिल्ली: लगातार निर्माणाधीन इमारत ढह रही हैं। नवीनतम पहाड़गंज में एक निर्माणाधीन इमारत की दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए , जो पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार (हौज काजी क्षेत्र) में 5 नवंबर, 2026 को एक इमारत ढहने के बाद सात लोगों की मौत के बड़े हादसे को बाद रविवार को राजधानी में दोहरे हत्याकांड सहित खतरनाक वायु प्रदूषण के साथ यमुना का जहरीला पानी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता ने भाजपा सरकार की यमुना सफाई के दावे की पोल खोल दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की व्यस्थाएं चैतरफा ध्वस्त हो चुकी है, भाजपा का 2047 तक विकसित दिल्ली बनाने का लक्ष्य सिर्फ उनकी खोखली घोषणा है, क्योंकि दो वर्षों जल और वायु प्रदूषण पर करोड़ो रुपये सिर्फ दस्तावेजों में खर्च हो रहे है।
लाखों पूर्वांचल श्रद्धालुओं को प्रदूषित यमुना के पानी में छठ महापर्व की पूजा करने के लिए मजबूर महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली सचिवालय के पास के नजदीक आईटीओ के बजाय सोनिया विहार में छठ पूजा पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती तो उन्हें यमुना की सफाई का तुलनात्मक आंकलन होता कि सरकार ने एक दो घाटों को छोड़ जन सुविधाओं सहित लाईट की व्यवस्था कहीं पर भी नही की है। सोनियां विहार के गंदे और बदबूदार पानी में लोगों ने मजबूरी में छठ पर्व की परम्पराओं को पूरा किया, शायद उनका स्वास्थ्य सही भी रहेगा।
उच्चतम न्यायालय ने भी पिछले दो महीनों से कर दाताओं को भारी कीमत पर आक्रामक पीआर अभियानों के माध्यम से यमुना की स्वच्छता के बारे में झूठ फैलाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को फटकार लगाई, ताकि भक्तों को जहरीले पानी में छठ पूजा करने के लिए मजबूर किया जा सके, जब पिछले कई दिनों से दिल्ली कांग्रेस की टिप्पणियों को मान्य करने के लिए प्रदूषित पानी में उत्सव आयोजित करने वाले भक्तों की तस्वीरें सार्वजनिक हो गईं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि निर्माणाधीन इमारतों के लगातार ढहने का कारण व्यापक अवैध निर्माण, अनधिकृत संरचनात्मक परिवर्तन, पुराना बुनियादी ढांचा, कमजोर नींव और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली सरकार के अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रवर्तन अंतर है। उन्होंने कहा कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत की स्लैब गिरने के बाद रविवार शाम आठ लोगों के घायल होने की घटना, पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इसी तरह की एक घटना में सात लोगों की मौत होने के बमुश्किल 10 दिन बाद ही इस तरह त्रासदी ने निगम अधिकारियों की उपेक्षा और भ्रष्टाचार को उजागर करती है।