
देहरादून: तृतीय उत्तराखंडीय प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरक्षित उत्तराखंड उनका संकल्प । उत्तराखंड देश का पहला राज्य जहाँ लागू हुए नक़ल विरोधी क़ानून एवं यूसीसी । 3500 नियुक्तियाँ हुई बिना पर्चे खर्चे के । सामूहिक प्रयासों से संभव है उत्तराखंड का विकास जिसमें प्रवासी उत्तराखंडी हैं एक महत्वपूर्ण कड़ी । राजकीय शासन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों एवं विदेश से आये 400 से भी अधिक प्रवासियों ने भाग लिया । राज्य प्रशासन द्वारा आयोजित यह तीसरा प्रवासी सम्मेलन था ।
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी,रमेश पोखरिया निशंक, प्रसार भारती के चेयरमैन प्रसुन्न जोशी, दिल्ली विधानसभा के डेप्युटी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट, मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट के सचिव सुधांशु पंत एवं सतपाल महाराज ने सम्मेलन में शिरकत की । मौके पर उत्तराखंड विकास यात्रा डॉक्यूमेंट्री को दर्शाया गया । नंदा देवी पर आधारित नृत्य नाटिका का भी मंचन हुआ । सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में मुक़ाम हासिल करने वाली प्रवासी उत्तराखंडी प्रतिभाओं ने अपने अनुभवों को साँझा किया । सम्मेलन का आयोजन प्रवासी उत्तराखण्डी परिषद द्वारा किया गया ।