दिल्ली में 16 छठ घाटों पर हो रही है छठ पूजा

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली स्थित नमो रेल स्टेशन, न्यू अशोक नगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया छठ पूजा घाट का उद्घाटन । दिल्ली में 16 स्थाई एवं अस्थाई छठ घाटों पर हो रही है छठ पूजा । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा इन 16 घाटों पर जा कर छठ व्रतियों से मिलकर उन्हे शुभकामनाऐ दिए जाने के समाचार मिले हैं । न्यू अशोक नगर में बनाये गये घाट की व्यवस्था निगम पार्षद संजीव सिंह ने की और उद्घाटन के अवसर पर मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं पार्षद मुनेश ढेड़ा भी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली नगर पालिका सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के सानिध्य में यमुना बैंक पर आयोजित छठ पूजन में श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री अरूण सिंह, नई दिल्ली नगर पालिका सदस्य सरिता तोमर एवं दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष लता गुप्ता आदि भी सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दे और माँ की ममता भरी प्रार्थनाएं यही छठ की पहचान है। छठी मैया सबके आंगन में सुख, आरोग्य और समृद्धि भरें। आपका हर व्रत सफल हो, हर मनोकामना पूरी हो।
06:15 pm 15/11/2026