दिल्ली: दिवाली की रात AQI का स्तर 1870 तक पहुंच गया । एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने साधते हुए कहा कि आज भी दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के बजाय भाजपा सरकार और भाजपा शासित एमसीडी AQI के आंकड़ों में हेराफेरी और मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद करके बैठे हैं। न सड़कों पर पानी का छिड़काव, न प्रदूषण रोकने की कोई ठोस योजना और न ही अधिकारियों की कोई जवाबदेही एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष ने पूछा सवाल आखिर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं मेयर प्रवेश वाही कर क्या रहे है?