युवाओं को गुमराह कर सत्ता परिवर्तन का सपना
दिल्ली: हाल ही में हुई अभिजीत दीपके एवं नेहा बोरा, वकील प्रशांत भूषण एवं एक्टर प्रकाश राज द्वारा की गई प्रेसवार्ता का हवाला देते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने साबित कर दिया की देश में कोई युवा शिक्षा या रोजगार आंदोलन नही चल रहा बल्कि सीधा सीधा सत्ता परिवर्तन का षड्यंत्र चल रहा है। 40 साल से देख रहे हैं वकील प्रशांत भूषण ने कभी कांग्रेस का विरोध किया तो आज भाजपा सरकार का कर रहे हैं और तो और खुद उनकी बनाई पार्टी एवं सरकार से अरविंद केजरीवाल ने प्रशांत भूषण को जलील करके निकाल दिया था।
हास्यास्पद है कि आज वही प्रशांत भूषण जिन्हे केजरीवाल ने जलील करके पार्टी से निकाला था वह केजरीवाल पार्ट 2 अभिजीत दीपके के सहारे फिर सत्ता परिवर्तन का सपना बुन रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रवकता ने कहा है की प्रशांत भूषण से भी हास्यास्पद है एक्टर एवं सनातन धर्म विरोधी प्रकाश राज का केस, जो प्रकाश राज गृह नगर बंगलुरू से लोकसभा चुनाव लड़कर जमानत जब्त करवा कर भाजपा प्रत्याशी से हार चुके हैं, आज वह प्रकाश राज भी युवाओं को गुमराह करके सत्ता का सपना देख रहे हैं।
07:11 pm 15/10/2026