हजारों झुग्गीवालों को उजाड़े जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकताओं ने किया विधानसभा का घेराव
दिल्ली: सरकार द्वारा 3000 से अधिक जेजे क्लस्टरों को अवैध रूप से ध्वस्त करके 15,000 से अधिक परिवारों को बेघर करने के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मानसून सत्र के पहले दिन आज दिल्ली विधानसभा का घेराव किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने विस्थापित झुग्गीवासियों से मुलाकात की और उनकी हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया कि उन्हें वैकल्पिक आवास प्रदान करके उनका पुनर्वास किया जाएगा। राहुल जी ने इसके लिए संसद में भी झुग्गीवालों के आवाज को उठाया, जिसके बाद रेखा गुप्ता सरकार ने निर्णय लिया है कि झुग्गी वालों को बिना वैकल्पिक आवास दिए झुग्गी बस्तियों को ध्वस्त नही किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झुग्गी झौपड़ियों को उजाड़ने के विरोध के नारे तख्तियां और बैनर लिए आगे बढ़ रहे थे, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारे छोड़ी, बैरिकेड्स पार करने पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के कर्मियों ने खीचांतानी और धक्का की। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के अमानवीय कार्य के में विरोध विस्थापित झुग्गीवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने और गरीब लोगों के लिए न्याय की मांग करने विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत लेकर सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
अपने विरोध के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश देने के लिए विधानसभा पहुंचे कि वे नियमों और विनियमों का उल्लंघन करके गरीबों को दिल्ली से बाहर निकाल फैंकना चाहते है जबकि सभी निवासियों को दिल्ली में रहने का पूरा अधिकार है। प्रदर्शनकारियो के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, डॉ. उदित राज, संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, डॉ. नरेंद्र नाथ, मंगत राम सिंघल, किरण वालिया और राजेन्द्र पाल गौतम, कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस प्रशासन प्रभारी जतिन शर्मा, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, हरी शंकर गुप्ता, दर्शना राम कुमार, आसिफ मोहम्मद खान, दिल्ली नगर निगम में सदन के पूर्व नेता जितेंद्र कुमार कोचर, पूर्व ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव तरूण कुमार जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेला, इंदरजीत सिंह, जावेद मिर्जा, राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, वीरेंद्र कसाना, हर्ष चौधरी, आदर्श भारद्वाज, दिनेश कुमार और राज कुमार जैन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, लोकसभा आर्ब्जवर एडवोकेट सुनील कुमार, जिला आर्ब्जवर डॉ. पी.के. मिश्रा, निगम पार्षद मोहम्मद जरीफ और समीर मंसूरी, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह ईश्वर बागड़ी वरयाम कौर प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग विभाग के चैयरमैन संजय नीरज, तस्वीर सौंलकी, मौहम्मद उस्मान, राजेश गर्ग, राजीव वर्मा और अब्दुल वाहिद सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित समस्त सेल एवं विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
07:27 pm 04/08/2025