दिल्ली: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दुनिया की पहली अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म वुओन थिन इयु (प्रेम की सुरधारा) की घोषणा की है, जो भारत-वियतनाम सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित है। यह जानकारी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की प्रबंध संपादक श्रीमती नीरजा रॉय चौधरी द्वारा कॉन्स्टीट्यूशन में मीडिया से रूबरू होकर दोनों देशों के प्रमुख व्यक्ति, प्रोफेसर चू बाओ क्वे, श्री त्रुआंग क्वांग हय जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी में दी गई ।
द गार्जियन ऑफ हेरिटेज नामक पुस्तक से प्रेरित होकर यह फिल्म सातवीं सदी की चाम सभ्यता से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है, जो भारत और वियतनाम की कला, संगीत और धरोहर के समृद्ध मिश्रण के माध्यम से साझा मूल्यों को पेश करेगी। फिल्म को दोनों देशों में सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर फिल्माया जाएगा। इसका प्री-प्रोडक्शन 19 जून 2025 को हनोई में शुरू हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म 14 फरवरी 2026 को हिंदी और वियतनामी भाषा में रिलीज़ होगी। इसके बाद इसे दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज़ किया जाएगा।