पीपुल्स कमिश्नर" कहे जाने वाले बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव हुये आम आदमी पार्टी में शामिल I आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक के चुनाव प्रभारी दिलीप पांडेय एवं कर्नाटक प्रदेश संयोजक पृथ्वी रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी का अंगवस्त्र एवं टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के कर्नाटक कैडर के अधिकारी भास्कर राव ने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I उन्होंने कर्नाटक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (केईओएनआईसीएस) के रूप में भी काम किया, जहां कई नवीन योजनाएं शुरू की गईं। वह इस दौरान केएसआरटीसी में निदेशक, संचालन भी रहे I उन्हे सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक-2008, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक-2015, युद्ध क्षेत्र, कोसोवो, यूगोस्लाविया 2000 में अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना में प्रदान की गई सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
कर्नाटक में लोगों का सरकार पर से भरोसा उठ चुका है I संयुक्त प्रयासों से कर्नाटक की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव संभावित है I पार्टी दिल्ली और पंजाब का विकास मॉडल कर्नाटक में भी लेकर आयेगी I