
दिल्ली: लव कुश रामलीला के मंचन में विशाल क्रेनों की मदद से 250 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से जब श्री राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर उठाए हनुमान जी आए उस वक्त लीला ग्राउंड में मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद कर रहे थे तो सारा ग्राउंड मोबाइल की चमकती बैटरी से चमक उठा । हनुमान जी ने जब सोने की लंका को आग लगाई तो जय श्री राम के गग़न भेदी उद्घोष के बीच लंका जलकर राख हो गई। दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अशोक सिंघल ने लीला स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का अवलोकन किया और राम जी से आशीर्वाद लिया।