शताब्दी समागम यादगार साबित होंगे
.jpg)

खालसा पंथ के जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की तीसरी जन्मशताब्दी के समागमों का आयोजन विभिन्न गुरुद्वारा परिसरों में सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं शिरोमणि अकाली दल की अगुवाई में किया जा रहा है। इस कड़ी में आज हरि नगर खेल परिसर में शाम से लेकर देर रात तक कीर्तन समागम करवाए गये जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कीं। पंथ के प्रसिद्ध कीर्तन के जत्थों ने पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन संगत को श्रवण करवाया। प्रचारकों ने जस्सा सिंह रामगढ़िया द्वारा दिल्ली फतेह के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगत को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कीर्तन समागम में शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणी कमेटी अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह धामी, राजिन्दर सिंह मेहता, गुरचरन सिंह गरेवाल, गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष करतार सिंह चावला सहित उनकी समुची टीम के साथ साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी सदस्यगण और अनेक पंथक और राजनीतिक शख्सीयतों ने हाजरी भरी।
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने दिल्ली और देशभर के सिखों को पंथ की ताकत मजबूत करने के लिए शिरोमणी अकाली दल और शिरोमणी गुरुद्वारा कमेटी को मजबूत करने की अपील की । साथ ही कहा कि जस्सा सिंह रामगढ़िया जन्म शताब्दी के ये समागम यादगार साबित होंगे।
08:32 pm 18/04/2023