
दिल्ली विधानसभा: मनसूत्र सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार एवं भाजपा के विधायक रवि नेगी के बीच विवाद गहराया तीखी नौकझोख होने वाली थी बल प्रयोग में तब्दील । पक्ष विपक्ष के विधायकों ने किया बीच बचाव। विवाद का करण पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर परवेश साहिब सिंह वर्मा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह के लिए कसा गया तंज बताया जा रहा है आतिशी मानसून सत्र छोड़कर गोवा घूमने चली गई । विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्rर गुप्ता ने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए असंसदीय करार दिया । सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, जरनैल सिंह एवं सोमदत्त हुए मार्शल की मदद से बाहर । ये लोग विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही रोककर रूल 59 के तहत 650 करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले पर चर्चा की माँग कर रहे थे ।
तीन दिवसीय मानसून सत्र में तीन विधेयक एवं तीन सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा होगी । विधान सभा परिसर में 650 क़रोड़ के स्वास्थ्य घोटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायक ओआरएस पैकेट की माला पहनकर विरोध में नारे लगाते हुए दिखाई दिए । इनका कहना यह है कि सत्र में यदि प्रशनकाल ही नहीं होगा तो जवाबदेही कैसे सुनिश्चित होगी ।