
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह में माकूल सुरक्षा इंतज़ामत के मद्देनजर पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षा एजेंसियों की अंतर्राज्यीय समनव्य बैठक में मौजूदा हालातों के मद्देनजर लीकप्रूफ सुरक्षा इंतजामत की हुई समीक्षा । बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, जम्मु कश्मीर एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित केन्द्रीय इंटेलिजेंस एवं एनफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारी शामिल हुए । समय पर सेंसिटिव इनफार्मेशन को साँझा करने के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह एवं हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित घटनाओं पर चर्चा हुई ।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में दौरान ट्रैफिक पर पाबंदी एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर अनाधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पारसपर तालमेल चर्चा का केंद्र बिंदु रहा ।