अगर स्वास्थ्य खराब था तो वह तीन दिन तक पंजाब में चुनाव प्रचार करने क्यों गए :वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल द्वारा स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 7 दिन कीअंतरिम जमानत बढ़ाये जाने की माँग को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नौटंकी बताते हुए कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहा है लेकिन जब जेल जाने का वक्त आया है तो उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा है। यदि उनको अपने स्वास्थ का इतना ही ध्यान था तो उन्होंने इंडी गठबंधन या आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार दिल्ली में क्यों किया इसके साथ ही हुए अभी फिलहाल पंजाब में 3 दिवसीय चुनाव प्रचार करने चले गए हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य चुनाव प्रचार के लिए उत्तम था जबकि जेल जाने का समय आया तो उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। दिल्ली में चुनाव प्रचार करके अब अरविंद केजरीवाल पंजाब गए हैं और वहाँ वह कोई नौटंकी कर सकते हैं। वह पंजाब के किसी अस्पताल में भर्ती भी हो सकते हैं। आने वाले दो तीन दिन में अब सम्भव है केजरीवाल पंजाब में किसी मंच पर या रोड़ शो वाहन में बोलते बोलते गिर जायें और हमे बताया जाये की उनकी शुगर बहुत गिर गई है या उनकी कीटोन बिगड़ गई है।
देश की जनता अब केजरीवाल की नौटंकीबाज़ी को भली भांति समझ चुकी है और जनता पंजाब में भी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वोट डालेगी। जब केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल सार्टिफिकेट लगाया तो उसमें उन्होंने दिल्ली सरकार के किसी सरकारी अस्पताल की नहीं बल्कि एक निजी अस्पताल का मेडिकल सार्टिफिकेट लगाया है। ख़ुद की सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बताने वाले केजरीवाल आज तक कभी अपनी तबियत खराब होने पर दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल में नही गए हैं, जनता अब यह सब देख रही है। अंतरिम जमानत को बढ़ाने के लिए केजरीवाल चाहे जितने भी बहाने बना लें लेकिन उन्हें जेल जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खजाने और दिल्लीवासियों को लूटने वाले अब बचने वाले नहीं है।
06:01 pm 27/05/2024