दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने किया प्रियदर्शिनी टीवी का लोगो लॉन्च। मौका था कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न सवर्गीय सुश्री इंदिरा गांधी की 106 वीं जन्म शताब्दी समारोह का ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की साउथ इंडियन इकाई के चेयरमेन राजीव जोसफ के नियंत्रण में संचालित यह चेनल प्रदेश वासियों को कांग्रेस की मुख्य. विचारधारा से जोड़ने में सहायक होगा।
राजीव जोसफ के अनुसार *प्रियदर्शिनी टीवी* का उद्देश्य दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों को अधिक से अधिक दिल्लीवासियों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि प्रदेश कमेटी के पास दिल्ली की जनता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा किए गए समाज सेवा कार्यों के बारे में बताने के लिए कोई अच्छा मीडिया तंत्र नहीं था, इसलिए चैनल को शुरू करने का फैसला लिया गया।