
दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने की कांग्रेस पार्टी जॉइन । उनके साथ स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से रजत राकेश टंडन जो कि पेशे से पत्रकार हैं एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं 8 बार विधायक रह चुके श्याम सुंदर शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी जॉइन की है । आज पार्टी कार्यालय में राज्य सभा सदस्य पवन खेड़ा, पार्टी के जम्मू एंड कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन, राजीव शुक्ला एवं पार्टी के महाहासचिव (संगठन) अनिल भारद्वाज की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने तीनों को अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत रूप से शामिल किया ।
प्रियंका कक्कड़ की आम आदमी पार्टी की प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ पार्टी में नीति निर्धारण में अहम भूमिका रही है । वह पेशे से अधिवक्ता हैं । उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन की है । रजत राकेश टंडन को 20 साल लंबा पत्रकारिता का अनुभव है । उन्होंने कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया है । वह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात कांग्रेस के साथ करना चाहते हैं । और यदि बात श्याम सुंदर शर्मा की की जाए तो उनका उत्तर परदेश की राजनीति में इतिहास बहुत लंबा होने के कारण पार्टी को लगता है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कहीं ना कहीं फ़ायदा होगा ।