
दिल्ली: दिल्ली सरकार एवं एमसीडी में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हादसे, अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि सत्य निकेतन से लेकर अवैध PG निर्माण तक, नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और दिल्लीवासियों की जान जोखिम में है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में एक तरफ स्कूल मर्ज/बंद किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ स्कूलों की जमीन के इस्तेमाल पर नए-नए प्रस्ताव, आखिर ये कैसा विकास हैं?