256 मंडलों में चला भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान

दिल्ली: मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं लोकसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "सेवा मेरा योगदान - स्वच्छता श्रमदान" दिल्ली के सभी 256 मंडलों में लगभग 2470 स्थानों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। संसद सदस्य, मंत्री एवं विधायक, सभी निगम पार्षद और सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से रेखा गुप्ता तिमारपुर में, हर्ष मल्होत्रा गीता कॉलोनी में, रामवीर सिंह बिधूड़ी ईस्ट आफ कैलाश में, प्रवेश साहिब सिंह हनुमान मंदिर, आशीष सूद पंखा रोड़ में, कपिल मिश्रा करावल नगर में, योगेन्द्र चांदोलिया देव नगर में, कमलजीत सहरावत द्वारका, प्रवीन खंडेलवाल अजमेरी गेट पर, बाँसुरी स्वराज मोती नगर में, सतीश उपाध्याय ग्रीन पार्क में, योगिता सिंह देशबंधु अपार्टमेंट में, राजेश भाटिया राजेन्द्र नगर में, प्रवीण शंकर कपूर चांदनी चौक में, सुमन कुमार गुप्ता ने यमुना बाजार में, डा. अनिल गुप्ता ने रोहताश नगर में, सूर्य प्रकाश खत्री तिमारपुर में, अजय महावर घोंडा में, शिखा रॉय एवं श्रीमती अंजुम मंडल ग्रेटर कैलाश में सम्मिलित हुए और श्रमदान किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस और लोकसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित “सेवा मेरा योगदान - स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत गर्व और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को राजनीति का मूल मंत्र बनाया है। "स्वच्छ भारत" प्रधान मंत्री मोदी का सपना है और सेवा ही उनकी साधना है और सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण उनका विश्वास है। मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता ही सेवा अभियान में कमला नेहरू रिज पर श्रमदान किया और सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्ली एक साथ आगे बढ़ती है, तो बदलाव भी बड़ा होता है। आज हजारों स्वच्छाग्रहियों और साथियों ने अपने श्रम और सेवा से स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को नई शक्ति दी है, इस अभियान से जुड़े प्रत्येक साथी का हृदय से आभार। उन्होंने कहा की आइए, इसी साथ और इसी संकल्प के साथ अपनी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।
03:40 pm 01/10/2026