
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने दिल्ली के 7 वरिष्ठ नेताओं को देश के अलग अलग राज्यों में संगठनात्मक प्रभारी अथवा सह प्रभारी का दायित्व सौंपा। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के संगठनात्मक कौशल का परिणाम है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली जैसे छोटे राज्य से 7 नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व दिया है। अंडमान एंड निकोबार का प्रभारी जय प्रकाश जेपी, लद्दाख का प्रभारी राजकुमार भाटिया, गुजरात का सह- प्रभारी अजय महावर, महाराष्ट्र की सह-प्रभारी कमलजीत सहरावत,पंजाब का सह-प्रभारी वीरेन्द्र सचदेवा, राजस्थान के सह-प्रभारी कुलजीत चहल और उत्तराखंड की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज नियुक्त किए गए हैं ।