नई दिल्ली 14, Oct 2026

लेख

1 - नाना पाटेकर हुए दुनिया से अलविदा

2 - बकरा मंडी भायखला में पुष्प वर्षा कर हुआ लाल बाग चा राजा का स्वागत

3 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

4 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

5 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

6 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

7 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

8 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

9 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

10 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

11 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

12 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

13 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

14 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

15 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

16 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

17 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

18 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

19 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

20 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

21 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

22 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

23 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

24 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

25 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

26 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

27 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

28 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

29 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

30 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

31 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

32 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

33 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

34 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

35 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

36 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

37 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

38 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

39 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

40 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

41 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

42 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

43 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

44 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

45 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

46 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

47 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

48 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

49 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

50 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

प्रतिबंधित धरना स्थल पर जबरन घुसने के आरोप में सौरभ दास एवं आशुतोष रांका 5 दिन की हिरासत में

दिल्ली: धरने के लिए प्रतिबंधित स्थल जंतर मंतर में जबरन घुसने एवं सरकारी काम में दखल देने के आरोप में कॉक्रोच जनता पार्टी के सौरभ दास एवं आशुतोष रांका को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई । उनके तीसरे साथी अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपये के व्यक्तिगत बांड पर इस कंडीशन पर रिहा कर दिया गया है कि वह 6 महीने तक अच्छे चाल चलन के साथ शांति बनाये रखेंगे । आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी एवं वायरल हुई वीडियोज के अनुसार यह तीनों  एवं इनके 11 अन्य साथी गत 13 अक्टूबर  की सुबह जबरन गेट फाँदकर जबरन प्रतिबंधित धरना स्थल में घुस गए । जब तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो ये वहाँ पर चक्कर लगाके नारेबाजी  करने लगे । नतीजन पुलिसबल इन्हें गिरफ्तार कर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले गई ।

इनके ख़िलाफ़ धारा 223a/332/61 (2) के अंतर्गत दर्ज एफआईआर संख्या 289/26 FIR No 289/26  में  बीएनएस की  221/115(2)/132/121(1)/3(5) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं  ।

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव और देश में हुए उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट

 

दिल्ली: गुजरात के तीन स्थानीय निकाय चुनावों एवं देश में हुए उपचुनावोां में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन  पर करारा हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि  आज गुजरात में दो म्युनिसिपल्टी एवं  एक म्युनिसिपल कॉपोरेशन में कुल 104 सीटों में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन, जो कि उनके सांसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, उसमें भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की। आम आदमी पार्टी ने 32 की 32 सीर्टें लड़ीं और सभी 32 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई । गुजरात में भाजपा को यह जो प्रचंड विजय मिली है, वह गुजरात  के मतदाताओं के मूँड को रेखाांकित करती है और यह भी स्पष्ट करती है कि गुजरात का मतदाता आज भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के साथ चट्टान की तरह खडा है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉपोरेशन में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में 10% वोट की बढोतरी की है। वह यह बात राहुल राहुल गांधी तक पहुाँचाना चाहते हैं कि 41 साल के बाद आज भी एक भी चुनाव काांग्रेस गुजरात में नहीं जीत पाई है। अंतिम  चुनाव  41 साल पहले 1985 में जीती थी  उसके बाद से लगातार गुजरात में उनकी हार हो रही है।  उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से पूछा सवाल  क्या यह SIR का पररणाम है?

भाजपा  और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता  को  SIR का परिणाम  कहकर झुठलाते हैं, उनको आत्मनिरीक्षण करना चाहिये । एक बहुत बडे सूबे में, जहाँ हमेशा आपका शासन रहता था, वहाँ 41 साल से आप एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। यह इनके लिए 

आत्मनिरीक्षण  का बहुत बडा विषय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अभी-अभी देश भर में तीन राज्यों  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। तीनों राज्यों  के चुनाव में कांग्रेस  को एक भी सीट नहीं मिली । नौगांव में भाजपा  का प्रत्याशी 1,42,000 वोटों  से जीता। यह  सीट कांग्रेस पार्टी के पास थी, जो भाजपा  ने उनसे छीन ली। नांदीग्राम में भाजपा का प्रत्याशी 76% वोटों के साथ 1,22,000 वोटों से जीता । पश्चिम बंगाल  के रेजीगंज  में भाजपा 75,000 से भी अधिक वोटों  से जीती है । यह सीट तृणमूल के पास थी । पुदुचेरी  में एनडीए के सहयोगी एआईएनआरसी के प्रत्याशी से 8,482 वोटों से जीती, जबकि काांग्रेस को सिर्फ़  22% वोट मिले । राजस्थान में भी स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई । 90% नगर निगमों पर भाजपा  ने कब्जा किया  है, नगर परिषद में 66% और निगम पालिकाओं में 65% पर भाजपा ने प्रचंड  जीत हासिल  की है। यह चुनाव राहुल गांधी के लिए एक सबक है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने 85% से अधिक सीटों में अपनी जमानत जब्त करवाई है।

उन्होंने कहा, वाह  राहुल गांधी को यह भी बताना चाहते हैं  कि त्रिपुरा  में विलेज कमेर्टी(ग्राम सभा ) के जो चुनाव हुए, उनमें एनडीए ने कुल 4,600 सीटों में से 4,000 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें 77.5% वोट शेयर  रहा। वहीं 4,600 सीटों में से काांग्रेस पार्टी को सिर्फ  14 सीटें मिली  हैं। जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और बैलेट पेपर  का हवाला देते हैं, उन्हें वह  बताना चाहते हैं कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। इससे यह तर्क  भी खारिज हो जाता है कि बैलेट मशीन ही भाजपा को

चुनाव जिताती है। त्रिपुरा में 33 साल से काांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल  में 54 साल से कांग्रेस को कोई जीत हासिल  नहीं हुई है। बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात में काांग्रेस पार्टी पिछले तीन, चार और पााँच दसकों से लगातार हार रही है। क्या यह SIR का पररणाम है? SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ। आप जब से काांग्रेस के मुख्य नेता, अध्यक्ष और अब नेता प्रतिपक्ष बने हैं, काांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। आपको आत्मचिंतन करने की ज़रूरत है। फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट्स और झूठ का सहारा लेकर आप देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकते। 14 पार्टियों  का कैडर इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 8,000 की भीड जुटा लेने से आप देश की आवाज़ नहीं बन सकते।

काांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से निवेदन है कि देश की आवाज़ खेत-खलिहानों में, गाँव गांव में, दूर-सुदूर पहाड़ियों, जंगलों  और नदियों  के किनारे बसती है, वहाँ  आपकी कोई पहुँच नहीं है। बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों  में दशकों से जनता ने कांग्रेस को नकारा और हराया है। आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है,

वह उसे कोई लाभ नहीं पहुँचायेगी । उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए  और जनता से संपर्क करना चाहिए । SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की राहुल गांधी  की जो कार्ययोजना है, उसे देश की जनता भली-भााँदत समझ चुकी है और अब वह इनके झाँसे में आने वाली नहीं है। 

शिव धनुष भंग होते ही ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा लालकिला मैदान

दिल्ली: देश-विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला मैदान में रामलीला मंचन के तीसरे दिन कमेटी के अध्यक्ष  अर्जुन कुमार ने बताया कि सीता स्वयंवर के दौरान विभिन्न देशों से आए शक्तिशाली राजाओं ने अपने-अपने अंदाज में भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने और धनुष भंग करने का  प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। राजाओं की असफलता से निराश राजा जनक ने व्यथित होकर कहा कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली है? उनके इन शब्दों को सुन, इसी बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम आगे बढ़े, उन्होंने सहजता से शिव धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। धनुष टूटने की गूंज के साथ ही पूरा रामलीला परिसर ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। दर्शकों की तालियों और जयकारों ने माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उनका वरण किया। ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ मिठाई बाटी, रंग-बिरंगी रोशनी, ताजे फूलों से सजा मंच और प्रभावशाली ध्वनि व्यवस्था के बीच प्रस्तुत इन दृश्यों को देखने के लिए  रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी|

परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बढ़ाया रोमांच शिव धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम जनक दरबार में पहुंच गए। धनुष भंग होने से क्रोधित परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों का ऐसा दृश्य प्रस्तुत हुआ कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर मंचन देखते रहे। लक्ष्मण के निर्भीक और व्यंग्यपूर्ण जवाबों के बीच परशुराम का क्रोध लगातार बढ़ता गया। इस तनावपूर्ण प्रसंग में भगवान श्रीराम ने अपनी विनम्रता, संयम और मधुर वाणी से परशुराम को शांत करने का प्रयास किया। इस पूरे दृश्य ने दर्शकों को रामायण के संवादों की गहराई और मर्यादा का अनुभव कराया | 
 
कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री  रामदास अठावले  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने रामलीला में पहुंचकर मंचन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक और भव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नई पीढ़ी तक भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और रामायण की शिक्षाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

दिल्ली: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं श्री अभिजीत दीपके से अपील की है कि वर्तमान में चल रहे प्रदर्शनों के आयोजकों से संवाद कर त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनों को दिसंबर के अंत तक स्थगित करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनों को पूरी तरह स्थगित करना संभव न हो, तो उन्हें ऐसे स्थानों और तरीकों से आयोजित किया जाए, जिनसे बाजारों, यातायात और आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत में त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक उल्लास, पारिवारिक मिलन, सांस्कृतिक परंपराओं और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण अवसर हैं। नवरात्र, विजयादशमी और करवा चौथ के बाद धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं। इसके बाद दिसंबर में भी अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसर आते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी त्योहारों की तैयारी महीनों पहले से करते हैं। वे बड़ी मात्रा में माल खरीदते हैं, कर्मचारियों को काम देते हैं और दुकानों के किराये सहित अनेक खर्च वहन करते हैं। त्योहारों के मौसम में बाजारों तक लोगों की पहुँच बाधित होने, सड़कों पर अवरोध उत्पन्न होने अथवा यातायात प्रभावित होने से छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, श्रमिकों और परिवहन से जुड़े लोगों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। “लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन इस अधिकार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है। किसी भी आंदोलन की सफलता का आकलन केवल उसकी आवाज से नहीं, बल्कि आम जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता से भी होना चाहिए। जनता की समस्याओं को उठाते हुए जनता को ही अनावश्यक परेशानी में डालना किसी भी आंदोलन के उद्देश्य को कमजोर कर सकता है।”
 
यदि त्योहारों के पूरे मौसम में आम नागरिकों और व्यापारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो समाज के एक वर्ग में यह धारणा बन सकती है कि आंदोलन के आयोजक हिंदू त्योहारों और हिंदू समाज की खुशियों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। ऐसी धारणा उचित हो या अनुचित, उसका सामाजिक स्वीकार्यता और राजनीतिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सभी संबंधित पक्षों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अपील किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि आम नागरिकों, व्यापारियों, श्रमिकों और सामाजिक सद्भाव के हित में है। किसी भी आंदोलन की मांगों को संवाद और संवैधानिक तरीकों से सुना जाना चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि सामान्य जनजीवन, बाजारों का कारोबार और लोगों की त्योहार मनाने की स्वतंत्रता प्रभावित न हो।
 
अंत में उन्होंने राहुल गांधी एवं अभिजीत दीपके से आग्रह किया कि वे प्रदर्शनकारियों और संबंधित पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर दिसंबर के अंत तक प्रदर्शनों को स्थगित करने अथवा उनके स्वरूप में आवश्यक परिवर्तन करने की सकारात्मक पहल करें, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान भी बना रहे और देशवासी अपने त्योहार शांति, उल्लास और सौहार्द के साथ मना सकें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता की शिकार भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

दिल्ली: कल कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता की शिकार हुईं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज सांसद  कमलजीत सहरावत के साथ मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त श्री रोहित राजवीर सिंह को शिकायत पत्र सौंप कर संलग्न विडिओ में चिंहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाई की मांग की। सांसद  कमलजीत सहरावत  के साथ आज पीड़ित कार्यकर्ताओं रचना वशिष्ठ,  रश्मि वाजपेयी, रोशनी श्रेष्ठा, निवेदिता तिवारी एवं  अनायता भाटी के आलावा अधिवक्ता  संकेत गुप्ता, प्रदेश मंत्री  गौरव खारी, प्रवक्ता  यासिर जिलानी और महिला मोर्चा महामंत्री  सुमन लता डागर मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त से मिले और कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गई अभद्रता का विवरण बताया।

 शिकायत सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा की कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की गई अभद्रता उन्हे अपने नेता राहुल गांधी से मिल रहे संस्कारों को साफ दर्शाती है। सांसद  कमलजीत सहरावत ने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह कल एक गर्भवती पत्रकार को धक्का दिया और उससे पहले महिला पुलिस कर्मियों से अशोभनीय व्यवहार किया वह किसी सूरत किसी शिक्षित सनातनी के नही हो सकते।

 अधिवक्ता  संकेत गुप्ता ने कहा है की जो अभद्रता कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर उनके मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह ने इन महिलाओं के साथ की वह एक दंडनीय अपराध है और हमने शिकायत पत्र में निवेदन किया है की उन पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 74, 75, 79, 115(2), 131 एवं 296 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच करके पुलिस को कार्यवाई करनी चाहिए। 

बंगला साहिब मामले में हरमीत सिंह कालका की दलील पर सरना ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली: केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने अपील की है कि गुरुद्वारा साहिबान की पवित्रता और सिख धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट प्रोटोकॉल बनाया जाए, जिसके तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों का पीछा करते हुए गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने से रोका जा सके। श्री रकाब गंज साहिब परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस कार्रवाई के बचाव पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि कालका द्वारा यह तर्क देना कि पुलिसकर्मी दरबार हॉल की ओर जाने वाली सीढ़ियों तक नहीं गए, सिख धार्मिक मर्यादा के व्यापक सिद्धांत को केवल एक सीमित दायरे तक बांधने के समान है। उन्होंने कहा कि मर्यादा केवल दरबार हॉल की सीढ़ियों से शुरू नहीं होती, बल्कि पूरा गुरुद्वारा परिसर ही सम्मान और पवित्रता का स्थान है। “वर्दीधारी पुलिस का किसी व्यक्ति का पीछा करते हुए या उसे काबू करने की कार्रवाई के तहत गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करना गंभीर मामला है। केवल यह कह देना कि पुलिस दरबार हॉल के अंदर नहीं गई, इस कार्रवाई को अपने आप जायज नहीं बना देता।”
 
उन्होंने केंद्र सरकार और सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से मांग की कि ऐतिहासिक गुरुधामों से लेकर मोहल्ला स्तर के सिंह सभा गुरुद्वारों तक हर धार्मिक स्थल की पवित्रता का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से जुड़े किसी भी कानून-व्यवस्था के मामले को कानूनी प्रक्रिया और गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ तालमेल के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। गुरुद्वारा साहिब शरण, सेवा और आध्यात्मिक शांति का केंद्र है तथा इसकी पवित्रता की रक्षा करना प्रबंधकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी दलीलों के आधार पर पुलिस कार्रवाई को जायज ठहराना इस गंभीर मामले की वास्तविक भावना को नजरअंदाज करना है।
 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के किसी भी गुरुद्वारा साहिब को प्रदर्शनकारियों का पीछा करने या पुलिस कार्रवाई के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। सरना ने कहा कि कानून का पालन अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सिख मर्यादा का सम्मान करना भी सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है।

यौन शोषण के आरोपी सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को शीर्षस्थ नेतृत्व द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप

 

दिल्ली: भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी और प्रभारी  डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में पार्टी की महिला सांसदों, विधायकों, पार्षदों और महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से काँग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर के साथ दो घंटे तक चले इस रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से तीखे सवाल पूछे और आरोपी सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने तथा उन्हें पुलिस के हवाले करने की मांग की।

इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी  डी. पुरंदेश्वरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री नीमूबेन जयंतीभाई, सावित्री ठाकुर और रक्षा निखिल खडसे सहित  संध्या राय, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, कृति देवी देबबर्मन, संगीता  कुमारी, भारती पारधी,  बिजुली कलिता मेधी,  शोभनाबेन महेंद्रसिंह बारैया,  मालविका देवी, हिमाद्री सिंह, मंजू शर्मा, अनीता शुभदर्शिनी,  कमलेश जांगड़े, डॉ. लता वानखेड़े,  पूनमबेन हेमतभाई माडम, कविता पाटीदार, संगीता यादव, डॉ. अलका गुर्जर, रेखा शर्मा,  माया चिंतामन इवनाते, सुष्मिता देव, गीता शाक्य,     कल्पना सैनी, स्वाति मालीवाल, एस. फांगनोन कोन्याक, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती सीमा द्विवेदी, सुमित्रा बाल्मीक, लक्ष्मी वर्मा,  अधिकारिमयुम शारदा देवी और  दर्शना सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत सुबह 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद इंदिरा भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी के कथित महिला-विरोधी रवैये और दोहरे चरित्र के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले काँग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया, उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया और उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि न्याय की आवाज अब दबेगी नहीं और महिला शक्ति झुकेगी नहीं। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा #SexforMarks जैसे आपराधिक कृत्य करने वाले सांसद को राजनैतिक शरण देकर बचाने का काम करने वाले राहुल गांधी और काँग्रेस पार्टी के नेतृत्व को शर्म आनी चाहिए। काँग्रेस द्वारा महिला अधिकार की बात सिर्फ एक पाखंड मात्र है और असलियत में तो इनकी मानसिकता महिला विरोधी है। जेएनयू की 11 छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी से कांग्रेस मुख्यालय तक भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्रियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर आरोपी सांसद को संरक्षण देने के खिलाफ कडा विरोध दर्ज कर काँग्रेस से सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी? महिला नेत्रियों की स्पष्ट मांग थी कि काँग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने काँग्रेस नेतृत्व चेतावनी देते हुए  कहा अगर JNU छात्रों को शीघ्र न्याय नहीं मिल तो फिर सड़क पर उतरेंगे और महिलाओं के न्याय की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगे। 

 

लव क़ुश रामलीला में गणेश पूजा के दौरान मंत्रोच्चार करते दिखे ओम बिड़ला

 दिल्ली: लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने काशी, मथुरा और दिल्ली से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष  अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कि गणेश पूजन के पश्चात रामलीला के प्रथम दिन भगवान शिव-पार्वती प्रसंग, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, रावण-कुंभकर्ण की तपस्या तथा रावण-वेदवती संवाद जैसे प्रमुख प्रसंगों का भव्य एवं आकर्षक मंचन किया गया।चार सौ से ज्यादा फिल्मों में अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा चुके विख्यात फिल्म  अभिनेता पेंटल ने नारद की भूमिका में रामभक्तों की खूब वाहवाही बटोरी। इन प्रसंगों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, भक्ति और धर्म की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का संदेश दिया।

रामलीला मंचन के पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं हनुमंत कृपा पात्र रसराज जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया गया। महाराज जी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज में प्रभु श्रीराम के भजनों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा रामलीला परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा और वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। उपस्थित रामभक्त भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर नजर आए। रामलीला के दूसरे दिन, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को पुत्रेष्टि यज्ञ, प्रभु श्रीराम का जन्म, नामकरण संस्कार, महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, ताड़का वध एवं सुबाहु वध सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा।

राजनीतिक कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन में भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नारेबाजी

 

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों द्वारा अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर जानबूझकर गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में की गई नारेबाजी के  खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव जगदीप सिंह काहिलो ने इस बाबत दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की है । 

डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज शिकायत में  आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई। डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई। डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई।

जे.एन.यू. में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली: जे.एन.यू. में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की कांग्रेस से बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चे की  कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती संगीता यादव एवं दिल्ली भाजपा महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं प्रभारी सुश्री आरती मेहरा की उपस्थिती में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मैट्रो स्टेशन के पास नारेबाज़ी करती हुई एकत्र हुईं और जैसे ही उन्होने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया तो कुछ ही कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया और शकरपुर थाने ले गई। 

 महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी सुश्री हिमांशी पांडेय, श्रीमती मीरा पहाड़िया एवं श्रीमती सुमन लता डागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन महेश्वरी एवं श्रीमती रोज़ी सूद आदि भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुईं। 

45000 सैनिक लगाकर किलेबंदी करने के बाद पूरी दिल्ली जाम

 

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे मांग को लेकर कॉक्रोच पार्टी एवं उनके समर्थन में  उतरे इंडिया गठबंधन के घटकों  के  विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए 45 हजार से अधिक पुलिस बल ki तैनाती पर तंज कसते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इतने इंतजामात गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी नहीं किए जाते । पूरी दिल्ली जाम हो गई और जरुरी कामों और आपातकाल में मरीजों को लेकर एंबुलेंस अस्पतालों तक नही पहॅुच सकीं। 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पूरी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30,000 से अधिक और स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले सहित पूरी दिल्ली में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और भीड़भाड़ वाले बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25000 के लगभग दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है। मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता जताना साबित करता है कि केन्द्र और दिल्ली सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को बंद करने के लिए बाध्य करना पूरी तरह अनुचित और लोगों को सिर्फ परेशान करने का निर्णय है। श्री यादव ने कहा कि अपने अधिकार के लड़ाई लड़ने वाले करोड़ों नागरिकों को रोकने के लिए किलेबंदी करना भाजपा में सत्ता खोने के डर को दर्शाता है। 

त्यौहारी सीजन के दौरान सरकार का बाजार बंद करने के निर्णय से व्यापारी चिंतित दिखाई दे रहा है।प्रतिदिन हो रही 250 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई  कौन करेगा...

11 किलो के चमचमाता मुकुट पहनकर गरजता रावण

दिल्ली: लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को रामलीला के प्रमुख किरदारों की फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रावण का भारी-भरकम मुकुट, भव्य वेशभूषा और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, श्रीराम के किरदार में कलाकार की निश्चल, सौम्य और प्रभावशाली प्रस्तुति ने रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया । रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को रामलीला के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकारों से रूबरू करवाया। इस वर्ष रामलीला में फिल्म और टेलीविजन जगत के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। रावण की भूमिका निभा रहे राजप्रेमी हिन्दी फिल्म जगत और टेलीविजन के जाने-माने कलाकार है, वह सलमान खान की फिल्म वीर, सनी देओल की सुपरहित फिल्म गदर और संजय खान के मेगा धारावाहिक महाबली हनुमान सहित कई चर्चित परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। राजप्रेमी के लिए रायण का किरदार निभाना विशेष उपलब्धि है। रावण की प्रभावशाली आवाज, व्यक्तित्य वेशभूषा और मंच पर उसके रौबदार अंदाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

 

श्रीराम की भूमिका निभा रहे देवेश शर्मा टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक साम दाम दंड सहित कई परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। वह युग के 251 एपिसोड में मुख्य भूमिका भी निभा चुके है। माता सीता की भूमिका निभा रही कावेरी प्रियम ये रिश्ते हैं प्यार के दिल माने ना, गुम है किसी के प्यार में, शक्ति और जिद्दी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के साथ-साथ कई ओटीटी परियोजनाओं में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं । महाबली हनुमान की भूमिका निभा रहे टाइगर पंकज कामद छोटे पर्दे पर अंगद, इन्द्रदेव, रानी की प्रेम कहानी, परशुराम और युधिष्ठिर जैसे धारावाहिकों में प्रमुख किरदार निभा चुके है। मुंबई के अनुभवी कास्ठयूम डिजाइनर तैयार कर रहें है भव्य वेशभूषारामलीला के प्रमुख कलाकारों की वेशभूषा तैयार करने की जिम्मेदारी अनुभवी कॉस्टयूम डिजाइनर विष्णु पाटिल और उनकी टीम संभाल रही है। बी.आर. चोपडा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत, देवों के देव महादेव जैसे बड़े टेलीविजन प्रोजेक्ट्स और कई फिल्मों के कलाकारों के लिए कॉस्टयूम तैयार कर चुके विष्णु पाटिल पिछले दो महीनों से लय कुश रामलीला के प्रमुख पात्रों की पोशाकों पर काम कर रहें है। मेकअप, स्टाइल और लुक को आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी अनुभवी मेकअप डिजाइनर पंकज जीवराज चौटलिया संभाल रहे हैं। बुलेट राजा, रागिनी एमएमएस सहित कई फिल्मों और टेलीविजन परियोजनाओं से जुड़े पंकज जीवराज चौटलिया पिछले करीच तीन दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय है। उन्होंने अरूण गोविल, दीपिका, दारा सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, राज बब्बर, मनोज तिवारी और विद्युत जामवाल सहित अनेक कलाकारों के साथ काम किया है। 

बादल के Gen-Z से जुड़ने की खबर से मची हलचल

दिल्ली: सुखबीर सिंह बादल की युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z, से जुड़ने की कोशिश का विरोध करने वालों को शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिया कड़ा जवाब कहा कि खुद को पंथक नेता बताने वालों को पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल के कुछ आलोचक अपने ही घरों के बच्चों को सिखी से जोड़ने में सफल नहीं हुए, लेकिन आज वे दूसरों को सिखी और पंथ के बारे में सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को सिखी से नहीं जोड़ सके, वे आज खुद को पंथ का रखवाला बताने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ लोग, खुद को पत्रकार बताने वाले और कुछ पुराने पंथक चेहरे लगातार सुखबीर सिंह बादल को निशाना बना रहे हैं। उनके अनुसार, इनमें से कुछ लोगों ने पंथ के लिए कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई, लेकिन वे अपने परिवार के नाम, पुरानी पहचान या पहले मिले पदों के सहारे आज भी खुद को पंथक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।

उनका मानना है कि कुछ लोगों का मकसद केवल सुखबीर बादल की आलोचना करना नहीं है, बल्कि शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसी सिख संस्थाओं को कमजोर करना भी है। सरना ने कहा कि ऐसे लोग खुद को पंथ की आवाज बताकर ऐसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं, जो सिख संस्थाओं के लिए नुकसानदायक है।
उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के युवाओं से जुड़ने के प्रयास से इन लोगों की बेचैनी उनकी अपनी सोच को दिखाती है। युवा सिखों को किसी के कहने पर फैसला करने की जरूरत नहीं है। वे खुद तय करेंगे कि उन्हें किसे सुनना है और शिरोमणि अकाली दल तथा उसकी लीडरशिप के बारे में क्या सोचना है।

पोल्ट्री उद्योग को धार्मिक पर्वों के दौरान विरोध से भारी नुकसान

दिल्ली: भारतीय पोल्ट्री उपकरण निर्माता संघ (आईपीईएमए)  के  अध्यक्ष उदय सिंह बयास ने कहा कि धार्मिक पर्वों के दौरान कुछ राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में, अंडे और चिकन के विरोध से पोल्ट्री उद्योग प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ता है और पोल्ट्री फार्म संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के राज्य सरकारों से बातचीत के साथ कई आवेदन भी दिए गए हैं और स्थायी समाधान की मांग की गई है।

पोल्ट्री इंडिया एक्सपो Poultry 2026 रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता का बड़ा मंच बनेगा। 24 से 27 नवंबर 2026 को हैदराबाद के एचआईटीइएक्स/ नोवोटेल & एचआईटीइएक्स एग्ज़ीबिशन सेंटर मैं होगा । 18 वें पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2026 में 550+ प्रदर्शक और 120 देशों से उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी की उम्मीद है।

25 वर्षों की तपस्या से विकसित भारत 2047 का संकल्प ले रहा है आकार

 

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की संघर्ष, संकल्प और सेवा की यात्रा ने जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के लिए चलाई गई योजनाओं से बदलाव आया तथा कोरोना संकट के दौरान टीकाकरण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। श्री नितिन नवीन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, विरासत, सुरक्षा और भारत के सम्मान को नई दिशा मिली, ताकि विकसित भारत का संकल्प साकार हो। आज का दिन हम सभी भारतवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय है। यह दिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी की 25 वर्षों की उस यात्रा का साक्षी बनने का अवसर है, जो संघर्षों के बीच शुरू हुई और जिसने हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का काम किया। उनकी तप, साधना और संकल्प ने जनसेवा को ही उनके जीवन का ध्येय बनाया। उनके लिए जनसेवा ही राष्ट्रसेवा का मार्ग बनी और इसी संकल्प के साथ वे राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। ऐसे हम सबके अपने यशस्वी प्रधानमंत्री और इस देश के प्रधान सेवक का मैं बहुत-बहुत अभिनंदन और बधाई देता हूं। मैं सर्वप्रथम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की अनवरत, अविचल और अथक सेवा एवं समर्पण की यात्रा के लिए 140 करोड़ देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई, अभिनंदन और शुभकामनाएं देता हूं। आज देश के सभी जिलों से लोग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की इस यात्रा के साक्षी बन रहे हैं। भारत की 140 करोड़ जनता आज अपने प्रिय नेता को आशीर्वाद दे रही है और उनके यशस्वी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रही है, ताकि वे विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री  ने इन 25 वर्षों में दीपक की तरह स्वयं को जलाकर, अपने परिश्रम और समर्पण से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में विकास, आत्मविश्वास और स्वाभिमान का उजाला फैलाने का निरंतर प्रयास किया है। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और उनके दीर्घ एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। देश के पूर्व राष्ट्रपति मान्यवर प्रणब मुखर्जी जी ने अपनी किताब में 2014 के चुनाव को ‘टेक्टॉनिक शिफ्ट’ के रूप में कहा था। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का एक बड़ा बदलाव बताया था। उनके अनुसार, आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनता के सामने एक घोषित उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया और बाद में उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन मिला तथा वे देश के पहले चुने हुए घोषित प्रधानमंत्री के रूप में आए। उससे पहले कई चुनाव हुए। चाहे जनता ने किसी पार्टी को समर्थन दिया हो या गठबंधन को वोट दिया हो, चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का नाम तय होता था। 2014 में पहली बार ऐसा हुआ कि राष्ट्रीय चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा केवल पार्टी का चेहरा नहीं रहा। माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को सीधे जनता के सामने चुनाव के प्रमुख चेहरे के रूप में पेश किया गया और देश की जनता ने उन्हें जनादेश देकर प्रधानमंत्री बनाया। अगर हम इतिहास के पन्नों को देखें तो जवाहरलाल नेहरू को आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बनने से पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुना। इंदिरा गांधी को भी कांग्रेस के नेताओं ने पहली बार चुनकर प्रधानमंत्री बनाया। वहीं, राजीव गांधी अपनी माता के दिवंगत होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बने और बाद में जनादेश लेकर आए। लेकिन  नरेन्द्र मोदी किसी राजनीतिक परिवार या विरासत के साथ नहीं आए। उन्होंने केवल अपने सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक अनुभव और जनता के जनादेश के आधार पर देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर हम उन माताओं-बहनों, लखपति दीदियों, किसान भाइयों, खिलाड़ियों, गरीब परिवारों और देश के युवाओं की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं, जिनके जीवन में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने माताओं-बहनों के लिए शौचालय निर्माण से लेकर उज्ज्वला योजना तक की व्यवस्था की और उनकी सुरक्षा एवं स्वाभिमान सुनिश्चित करने का काम किया। 3 करोड़ लखपति दीदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केवल वूमेन डेवलपमेंट की बात नहीं की, बल्कि वूमेन-लेड डेवलपमेंट की बात की है और अब 33 प्रतिशत महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण से उनकी राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। 11 करोड़ से अधिक किसान भाइयों के लिए किसान सम्मान योजना के माध्यम से उनका सम्मान और कल्याण सुनिश्चित किया गया। कृषि को केवल एक विभाग तक सीमित न रखते हुए किसान कल्याण को भी प्राथमिकता दी गई और किसानों के प्रति देश के नेतृत्व की सोच को प्रदर्शित किया गया। ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खिलाड़ियों को नए अवसर दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज हमारे खिलाड़ी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और नए-नए कीर्तिमान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 4 करोड़ गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर और सिर पर छत देने का काम किया जब किसी व्यक्ति की सोच और दृष्टि 140 करोड़ लोगों का संकल्प बन जाती है, तो वह एक सामूहिक स्वप्न बन जाता है। जो आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं, वही विकसित भारत 2047 के सूत्रधार हैं। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की शक्ति और देश के लोगों की शक्ति की सप्तधारा का रोडमैप दिया है।

माई भागो माँवा धियाँ दी फ़ौज माताओं एवं बेटियों को नशे के ख़िलाफ लड़ाई में आगे लाने की एक पहल

माई भागो माँवा धियाँ दी फ़ौज माताओं एवं बेटियों को नशे के ख़िलाफ लड़ाई  में आगे लाने का प्रयास बताते हुए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने की भटिंडा से सांसद बीबी हरसिमरत कौर की तारीफ़ । उनका कहना है कि इस अभियान को माई भागो के ऐतिहासिक स्थान पर ले जाने से एक बहुत मजबूत संदेश मिला है । बीबी हरसिमरत कौर बादल ने महिलाओं से अपील की है कि वे गांव गांव मोहल्लों में ग्रुप बनायें नशीले पदार्थों के तस्करों, सप्लायर एवं उन्हें संरक्षण  देने वालों की पहचान कर  इनकी जानकारी नशे के खिलाफ गठित इस टास्क फोर्स को दें ।

पंजाब की महिलाओं की इस मुहिम को संदिग्ध ड्रग नेटवर्क की रिपोर्ट करने का एक नेटवर्क बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पंजाब की महिलाओं को इस मुहिम में शामिल करके उनके ग़ुस्से और दर्द को एक सामाजिक मजबूत सामाजिक आंदोलन में बदला जा सकता है ।  

रामलीला एवं दशहरा पर्व पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

दिल्ली: रामलीला एवं दशहरा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली की विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर)  देवेश श्रीवास्तव ने रामलीला महासंघ को आश्वासन दिया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली सभी रामलीलाओं एवं दशहरा कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों को दिल्ली पुलिस का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला एवं दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी कि  श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा  कि दिल्ली में रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। महासंघ का प्रयास रहेगा कि सभी रामलीला कमेटियां दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर रामलीला एवं दशहरा पर्व को भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराएं।  दिल्ली में इस वर्ष श्री रामलीला मंचन समारोह 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रामलीला एवं दशहरा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली की विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पंजाब में मान सरकार के भ्रष्टाचार पर हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश

 

दिल्ली: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी रणबीर सिंह गुमान और उनके करीबी लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विगत 48 घंटों में पंजाब में चार हत्याओं और पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से भ्रष्टाचार तथा कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर कोर्ट में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ ने एक पीआईएल पर निर्णय दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी और उनके करीबी लोगों पर ईडी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के विषय में सीबीआई जांच होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री, आप के नेता और अरविंद केजरीवाल के खास भगवंत मान के ओएसडी और उनके खास लोगों द्वारा जिस प्रकार का घोटाला किया जा रहा था, उस पर आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच को आगे बढ़ाने के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि सीबीआई दो महीने, यानी लगभग 60 दिनों के अंदर जांच पूरी करे और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पहले से ही कहती आ रही थी कि पंजाब में चाहे कानून-व्यवस्था हो या भ्रष्टाचार, सब कुछ चरम पर पहुंचा हुआ है। कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। जो बात भाजपा कह रही थी, उसका पुष्टिकरण स्वयं उच्च न्यायालय ने किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास रणबीर सिंह गुमान उनके ओएसडी हैं। उन पर आरोप लगा था कि वह और उनके कुछ अन्य अधिकारी बिचौलियों का काम करते हैं। अर्थात, सरकार की ओर से मिलने वाले लाभों को कुछ रकम, ब्राइबरी या रिश्वत लेकर लोगों तक किस प्रकार पहुंचाया जाए और बिजनेस इंटरेस्ट के बीच बिचौलिये का काम किया गया, इन सभी विषयों को लेकर एडवोकेट निखिल शराफ ने पंजाब के उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल की थी। उस पर आज न्यायालय ने सीबीआई जांच के लिए कहा है। अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को इस पर सफाई देनी चाहिए कि आखिर कितना घोटाला हुआ है, उनके खुद के सचिव इसमें कितने लिप्त हैं और खुद के सचिव, अर्थात वे स्वयं, किस प्रकार के भ्रष्टाचार और किस प्रकार के घोटाले कर रहे हैं।

जहां तक कानून-व्यवस्था का विषय है, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, पंजाब में किस प्रकार की कानून-व्यवस्था है, यह सभी को पता है। मगर विगत 48 घंटों के अंदर पंजाब में जिस प्रकार की कानून-व्यवस्था रही है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केवल 48 घंटे में चार-चार हत्याएं हुई हैं। कल पंजाब के काफी जाने-माने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की अमृतसर में लोहारका रोड पर लगभग 6 बजे के आसपास हत्या कर दी गई। पंजाब के लुधियाना में 48 घंटों के अंदर तीन हत्याएं हुई, जिसमें एक पूर्व सरपंच की हत्या भी शामिल है। शनिवार शाम को मालेवाल गांव के सरपंच नवतेज सिंह की हत्या कर दी गई। दूसरी हत्या मुल्लांपुर दाखा गांव के 29 वर्षीय लाड्डी खान की हुई, जिनकी गोली मारकर हत्या की गई। इसी प्रकार, तीसरी हत्या साहनेवाल में अनंत विहार कॉलोनी, लुधियाना के 35 वर्षीय दिनेश कुमार की हुई, जिनकी चाकू घोंपकर हत्या की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 में बदलाव की कोई अनुमति नहीं दी थी

दिल्ली: फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए स्पष्टीकरण के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आम आदमी पार्टी ने बोला तीखा हमला। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आखिरकार लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार का झूठ सुप्रीम कोर्ट में पकड़ा गया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि उसने फॉर्म 6 में बदलाव की कोई अनुमति नहीं दी थी। इससे साफ है कि ज्ञानेश कुमार ने अपनी मर्जी से फॉर्म 6 में बदलाव किए। ज्ञानेश कुमार ने अपने दोनों चुनाव आयुक्तों की भी सहमति नहीं ली और भाजपा की मर्जी से देश का लोकतंत्र दांव पर लगा दिया। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश का जेन-जी जिस मुद्दे पर सड़क पर उतरा हुआ है, उस मुद्दे को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार की एक और चोरी उजागर कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म 6 में जो बदलाव किए थे, उसकी अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी थी। इसका सीधा मतलब यह है कि ज्ञानेश कुमार ने न तो सुप्रीम कोर्ट से अनुमति ली और न ही दोनों चुनाव आयुक्तों से बातचीत करके उनकी सहमति ली। उन्होंने अपनी मनमर्जी से किया और कहा जाए तो भाजपा की मर्जी से पूरे देश के लोकतंत्र को दांव पर लगा दिया।
 
इसमें भी मजे की बात यह है कि ज्ञानेश कुमार ने जो प्रेस रिलीज जारी की थी, उसमें लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद फॉर्म 6 बदला गया है। यानी सुप्रीम कोर्ट के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई गई और वह भी झूठ बोला गया। नए वोट बनवाने वाले फॉर्म 6 में ऐसे बदलाव कर दिए गए कि बस चोरी-छिपे जिसका वोट बन जाए, वह बन जाए, जबकि आम आदमी तो वोट बनवा ही नहीं सकता था। ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या का यह जो खुला खेल खेला है, उसी को लेकर जेन-जी सड़क पर उतरा हुआ है। ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार न किया जाए और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ महाभियोग न लाया जाए, तो फिर क्या किया जाए?
 
उधर, “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने ही बुने हुए जाल में फंसते जा रहे हैं। कई विपक्षी पार्टियों और सामाजिक संस्थाओं ने कहा था कि नए वोटर के एनरोलमेंट वाले फॉर्म 6 में कानून के खिलाफ जाकर ऐसी तब्दीलियां की गई हैं, ताकि जिन 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं, वे आसानी से अपना वोट दोबारा न बनवा सकें। चुनाव आयोग ने 26 सितंबर 2026 के अपने प्रेस नोट में दावा किया था कि ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किए जा रहे हैं। लेकिन आज जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुना गया, तो कोर्ट ने ऐसा कोई भी आदेश देने से साफ मना कर दिया।
 
उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग इतना गिर गया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ बोलेगा, कोर्ट की अवमानना करेगा, कानून के विरुद्ध फॉर्म 6 में बदलाव करेगा और अपने ही देश के 13 करोड़ नागरिकों का वोट का अधिकार छीन लेगा? और जब चोरी पकड़ी जाएगी, तो वेबसाइट से प्रेस नोट ही हटा देगा? यह बेहद शर्म की बात है। जिस पद पर कभी टीएन शेषन जैसे लोग बैठे थे, आज उस पद पर इस तरह का घटिया आदमी बैठा है। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है । ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें। यह आदमी इस पद को गंदा कर रहा है और इसकी वजह से पूरे देश की छवि खराब हो रही है, पूरा प्रजातंत्र बदनाम हो रहा है। अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को पूरा देश जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होगा।
 
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की किरकिरी हुई। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की धांधली पकड़ी गई। फॉर्म 6 में बदलाव के मामले में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ कहा, जिसके चलते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अदालत की अवमानना का मामला चलाया जाना चाहिए।

सज्जन कुमार के घर शोक व्यक्त करने जाने पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अकाल तख्त साहिब से माँगी माफी

अमृतसर: सिख हत्याकांड के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के घर शोक व्यक्त करने गए सांसद रामवीर सिंह बिधुड़ी ने 3 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब पहुँचकर क्षमा याचना की। इससे पहले उन्होंने 5 सितंबर 2026 को सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में लिखित रूप से क्षमा पत्र भेजा था। आज उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब पर व्यक्तिगत रूप से नतमस्तक होकर गुरु साहिब के समक्ष क्षमा याचना की। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की, अपना क्षमा पत्र सौंपा और अपना पक्ष रखा।

 जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपनी गलती का एहसास करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब से क्षमा याचना की है। अपनी माफी में उन्होंने कहा कि वह हमेशा सज्जन कुमार के सिख हत्याकांड का दोषी होने के कारण उनके विरोध में बोलते रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे व्यक्ति के घर शोक व्यक्त करने जाना भी पाप है, जिसने सिख हत्याकांड में हिस्सा लिया हो। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि कई अन्य राजनीतिक नेता, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी से संबंधित नेता भी वहां गए थे। उन्हें भी श्री बिधूड़ी की माफी से शिक्षा लेते हुए सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह 

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - प्रतिबंधित धरना स्थल पर जबरन घुसने के आरोप में सौरभ दास एवं आशुतोष रांका 5 दिन की हिरासत में

2 - गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव और देश में हुए उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट

3 - शिव धनुष भंग होते ही ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा लालकिला मैदान

4 - त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

5 - कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता की शिकार भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

6 - बंगला साहिब मामले में हरमीत सिंह कालका की दलील पर सरना ने उठाए गंभीर सवाल

7 - यौन शोषण के आरोपी सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को शीर्षस्थ नेतृत्व द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप

8 - लव क़ुश रामलीला में गणेश पूजा के दौरान मंत्रोच्चार करते दिखे ओम बिड़ला

9 - राजनीतिक कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन में भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नारेबाजी

10 - जे.एन.यू. में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग

11 - 45000 सैनिक लगाकर किलेबंदी करने के बाद पूरी दिल्ली जाम

12 - 11 किलो के चमचमाता मुकुट पहनकर गरजता रावण

13 - बादल के Gen-Z से जुड़ने की खबर से मची हलचल

14 - पोल्ट्री उद्योग को धार्मिक पर्वों के दौरान विरोध से भारी नुकसान

15 - 25 वर्षों की तपस्या से विकसित भारत 2047 का संकल्प ले रहा है आकार

16 - माई भागो माँवा धियाँ दी फ़ौज माताओं एवं बेटियों को नशे के ख़िलाफ लड़ाई में आगे लाने की एक पहल

17 - रामलीला एवं दशहरा पर्व पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

18 - पंजाब में मान सरकार के भ्रष्टाचार पर हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश

19 - सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 में बदलाव की कोई अनुमति नहीं दी थी

20 - सज्जन कुमार के घर शोक व्यक्त करने जाने पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अकाल तख्त साहिब से माँगी माफी

21 - प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल

22 - आंदोलन कर 1 अक्टूबर से दिल्ली, मुम्बई सहित देशभर में शुरू हुए व्यपारिक सीजन को बर्बाद कर रहे हैं विपक्षी दल

23 - युवा दिलों की धड़कन बनी प्रेम कीटाणु

24 - अचानक बुलाये गए विशेष सदन का आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने किया बहिष्कार

25 - लव कुश रामलीला में इस बार मनोज तिवारी केवट के रूप में प्रभु श्री राम को करवायेंगे नैया पार

26 - पुलिस स्टेशन नरेला इंडस्ट्रियल एरिया कॉम्प्लेक्स में लक्ष्य दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी का उदघाटन

27 - 256 मंडलों में चला भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान

28 - एम. तिलविन सिल्वा के नेतृत्व में श्रीलंका की सत्ताधारी जेवीपी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की

29 - मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक एकजुट

30 - यदि थप्पड़बाजी एवं मोबाइल छीनकर सबूत नष्ट करने का प्रयास वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती तो अदालत का दरवाजा खटखटायेगी आप

31 - सीडब्ल्यूसी की बैठक में वोट चोरी बना बड़ा मसला

32 - आम आदमी के निगम पार्षदों की सदन में जमकर नारेबाजी

33 - गौरव वर्मा ने सात गानों वाले एल्बम की खास वजह