
दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार बेपरवाह बैठी है।कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने निशाना साधते हुए कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, फिर भी सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे बातचीत तक नहीं की। उन्होंने एक वीडियो में हड़ताल पर बैठे ड्राइवर कंडक्टर के साथ अपनी बातचीत का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार से अपील कि है कि डीटीसी कर्मचारियों की सभी जायज़ मांगों को तुरंत पूरा किया जाए और हड़ताल खत्म कराई जाए ताकि दिल्ली की जनता को चरमाई हुई यातायात व्यवस्था से निजात मिले ।
कोंडली से विधायक का कहना है कि हड़ताल के चलते पूरा दिन दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है सरकार बेपरवाह बैठी है। ड्राइवर-कंडक्टर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, फिर भी सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे बातचीत तक नहीं की। कर्मचारियों का कहना है कि एक मजदूर को भी तय दिहाड़ी मिलती है, लेकिन उन्हें इतने कम पैसे मिलते हैं कि उनके लिए परिवार चलाना और गुजारा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मकान का किराया भी देना पड़ता है और बच्चों की पढ़ाई व खाने-पीने का खर्चा भी उठाना पड़ता है, इसलिए वे सरकार से कम से कम 1500 रुपए प्रतिदिन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, वे पीएमआई कंपनी के तहत काम कर रहे हैं।