
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्बंध में कांग्रेस पार्टी एवं अन्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई जा रही एक झूठी एवं भ्रमात्मक पोस्ट को लेकर भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह से मिला और उन्हे एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अधिवक्ता संकेत गुप्ता भी मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त से मिले और उनसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा एक दक्षिण भारतीय टूर के दौरान पावन श्रवण माह में मांसाहारी भोजन करने सम्बंधी सोशल मीडिया पर जानबूझकर भ्रमात्मक प्रचार करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 302, 353, 356 एवं 61 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके जांच एवं कार्यवाई की मांग की है।