पहला मुख्यमंत्री जिसपर कस्टम नियम 1962 के अंतर्गत रूपए 50 हजार का जुर्माना
दिल्ली: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने संसद एवं विधानसभा में शराब पीकर जाने के कई रिकार्ड बनाने के चर्चा आती रही है पर अब वह देश के पहले ऐसे मुख्य मंत्री बन गये हैं जिनपर कस्टम नियम 1962 के अंतर्गत रूपए 50 हजार का जुर्माना लगा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का ध्यान उन समाचारों की ओर आकृष्ट किया है जिनके अनुसार पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान ने विदेश यात्रा से लौटते हुए कस्टम नियम की अवेहलना करते हुए विलासिता के टैकसेबल समान होते हुए भी ग्रीन चैनल से निकलने की कोशिश की पर सतर्क कस्टम अधिकारियों ने रोक कर उनके सामान की जांच की और फिर अनेक चीजों पर 50 हजार रूपए का जुर्माना लगया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है समझ से परे है की टैकसेबल सामान होते हुए भी ग्रीन चैनल से निकलने की अराजक कोशिश करके भगवंत मान आम देशवासियों को क्या प्रेरणा देना चाहते थे ?देश एवं पंजाब की जनता चाहती है की अरविंद केजरीवाल बतायें की आखिर क्यों भगवंत मान ने कस्टम नियमों को तोड़ा और वह क्या टैकसेबल सामान था जिसका टैक्स वह चुराना चाह रहे थे ?
04:23 pm 23/10/2026