
दिल्ली: गुजरात के तीन स्थानीय निकाय चुनावों एवं देश में हुए उपचुनावोां में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन पर करारा हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में दो म्युनिसिपल्टी एवं एक म्युनिसिपल कॉपोरेशन में कुल 104 सीटों में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन, जो कि उनके सांसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, उसमें भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की। आम आदमी पार्टी ने 32 की 32 सीर्टें लड़ीं और सभी 32 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई । गुजरात में भाजपा को यह जो प्रचंड विजय मिली है, वह गुजरात के मतदाताओं के मूँड को रेखाांकित करती है और यह भी स्पष्ट करती है कि गुजरात का मतदाता आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खडा है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉपोरेशन में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में 10% वोट की बढोतरी की है। वह यह बात राहुल राहुल गांधी तक पहुाँचाना चाहते हैं कि 41 साल के बाद आज भी एक भी चुनाव काांग्रेस गुजरात में नहीं जीत पाई है। अंतिम चुनाव 41 साल पहले 1985 में जीती थी उसके बाद से लगातार गुजरात में उनकी हार हो रही है। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से पूछा सवाल क्या यह SIR का पररणाम है?
भाजपा और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को SIR का परिणाम कहकर झुठलाते हैं, उनको आत्मनिरीक्षण करना चाहिये । एक बहुत बडे सूबे में, जहाँ हमेशा आपका शासन रहता था, वहाँ 41 साल से आप एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। यह इनके लिए
आत्मनिरीक्षण का बहुत बडा विषय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अभी-अभी देश भर में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। तीनों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली । नौगांव में भाजपा का प्रत्याशी 1,42,000 वोटों से जीता। यह सीट कांग्रेस पार्टी के पास थी, जो भाजपा ने उनसे छीन ली। नांदीग्राम में भाजपा का प्रत्याशी 76% वोटों के साथ 1,22,000 वोटों से जीता । पश्चिम बंगाल के रेजीगंज में भाजपा 75,000 से भी अधिक वोटों से जीती है । यह सीट तृणमूल के पास थी । पुदुचेरी में एनडीए के सहयोगी एआईएनआरसी के प्रत्याशी से 8,482 वोटों से जीती, जबकि काांग्रेस को सिर्फ़ 22% वोट मिले । राजस्थान में भी स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई । 90% नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा किया है, नगर परिषद में 66% और निगम पालिकाओं में 65% पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। यह चुनाव राहुल गांधी के लिए एक सबक है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने 85% से अधिक सीटों में अपनी जमानत जब्त करवाई है।
उन्होंने कहा, वाह राहुल गांधी को यह भी बताना चाहते हैं कि त्रिपुरा में विलेज कमेर्टी(ग्राम सभा ) के जो चुनाव हुए, उनमें एनडीए ने कुल 4,600 सीटों में से 4,000 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें 77.5% वोट शेयर रहा। वहीं 4,600 सीटों में से काांग्रेस पार्टी को सिर्फ 14 सीटें मिली हैं। जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और बैलेट पेपर का हवाला देते हैं, उन्हें वह बताना चाहते हैं कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। इससे यह तर्क भी खारिज हो जाता है कि बैलेट मशीन ही भाजपा को
चुनाव जिताती है। त्रिपुरा में 33 साल से काांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 साल से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात में काांग्रेस पार्टी पिछले तीन, चार और पााँच दसकों से लगातार हार रही है। क्या यह SIR का पररणाम है? SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ। आप जब से काांग्रेस के मुख्य नेता, अध्यक्ष और अब नेता प्रतिपक्ष बने हैं, काांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। आपको आत्मचिंतन करने की ज़रूरत है। फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट्स और झूठ का सहारा लेकर आप देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकते। 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 8,000 की भीड जुटा लेने से आप देश की आवाज़ नहीं बन सकते।
काांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से निवेदन है कि देश की आवाज़ खेत-खलिहानों में, गाँव गांव में, दूर-सुदूर पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे बसती है, वहाँ आपकी कोई पहुँच नहीं है। बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में दशकों से जनता ने कांग्रेस को नकारा और हराया है। आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है,
वह उसे कोई लाभ नहीं पहुँचायेगी । उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए और जनता से संपर्क करना चाहिए । SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की राहुल गांधी की जो कार्ययोजना है, उसे देश की जनता भली-भााँदत समझ चुकी है और अब वह इनके झाँसे में आने वाली नहीं है।