दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता पार्टी एवं समाजिक कार्यों के लिए याद रखे जायेंगे
दिल्ली: पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय शिव चरण गुप्ता जी की 16वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। स्वर्गीय शिव चरण गुप्ता जी का निधन 26 जुलाई 2010 को हुआ था। पुष्पाजंलि देने वालों में प्रदेश के संगठन महासचिव पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, किरण वालिया पूर्व मंत्री , इशराक खान पूर्व विधायक, महासचिव डॉ पी के मिश्रा, भूपेश यादव, शांति स्वरूप, पुष्पा सिंह दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी, मोहम्मद उस्मान, महिंदर भास्कर, महिंदर मंगला, वरुण ढाका, दिनेश कुमार एडवोकेट, जे.पी.पवार , कमल अरोड़ा, नरेश शर्मा, सतबीर शर्मा सहित उनके परिवार से पोते/पोती विकास गुप्ता , अनन्या , पंकज गुप्ता , हृदय , गुंजन गुप्ता तथा बढ़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वर्गीय शिव चरण गुप्ता जी के राजनीतिक सफ़र को याद करते हुए जानकारी दी की वे तीसरी लोकसभा (1962–1967) में दिल्ली सदर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सांसद रहे , दिल्ली विधानसभा सदस्य के साथ दिल्ली सरकार में उपमंत्री रहे तथा दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष 1958–1962 भी रहे । उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिव चरण गुप्ता जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए समर्पण भाव से कार्य किया। उन्होंने जनहित के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।
स्वर्गीय शिव चरण गुप्ता जी का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा। उनके द्वारा पार्टी और समाज के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा तथा उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।