
दिल्ली: शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की माँग कर रहे जेन जी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह बल प्रयोग की जगह छात्रों की चिंताओं पर ध्यान दे । उन्होंने इस आंदोलन को पुरानी पीढ़ियों के लिए वेकअप काल बताया । युवा प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके एक दूसरे से सीधे बातचीत की एवं पारंपरिक मीडिया एवं स्थापित ऑनलाइन इंफ्लुएंसर्स को दरकिनार करते हुए लोगों को एकजुट करने का एक बिल्कुल नया तरीका दिखाया है ।
उनका मानना है कि यह विरोध प्रदर्शन उस सड़े हुए एजुकेशन सिस्टम के प्रति गहरी निराशा दिखाते हैं जिसमें बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत है ।अब हमारी शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव लाने का समय आ गया है । सरकार को इन युवाओं की आवाज को सहानुभूति के साथ सुनना चाहिए एवं बातचीत के जरिये उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए ।