इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी 16 निगम पार्षद भाजपा में शामिल

दिल्ली: आम आदमी पार्टी से अलग होकर 16 निगम पार्षदों द्वारा मुकेश गोयल के नेतृत्व में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया गया था और कल सांय मुकेश गोयल ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का निवेदन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष रखा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने मुकेश गोयल सहित सभी 16 पार्षदों की उपस्थिति में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय की घोषणा की।
दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली नगर निगम में नेता सदन श्री जयभगवान यादव, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल की उपस्थिती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की आज जो निगम पार्षद मुकेश गोयल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो रहे हैं इनमे से अनेक को लम्बा अनुभव है और इनका अनुभव नगर निगम में उपयोगी रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार इस विलय से दिल्ली के 16 निगम वार्डों के लगभग 11 से 12 लाख लोग भाजपा सरकार के चौमुखी विकास से सीधा जुड़ेंगे। मुकेश गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 16 नगर निगम पार्षदों ने एक अलग नई पार्टी - इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी - का गठन किया था - इस पार्टी का भाजपा से तालमेल बना पर कहीं ना कहीं इन सभी 16 पार्षदों को एवं इनके साथ जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ऐसा लगा की वह अलग पार्टी बना कर अपने निगम वार्डों को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हो रहे चौमुखी विकास का पूरा लाभ नही दिलवा पा रहे, ऐसे में इन्होने हमसे बातचीत शुरू की जो आज - इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भाजपा में विलय से पूर्ण हो रही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय इनके 16 पार्षदों की अपने वार्ड की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के चौमुखी विकास से जोड़ने की इच्छा से प्रेरित है और मैं इन सभी पार्षदों का इनसे जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। दिल्ली में पहली बार हुआ है दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई भी निगम पार्षद चाहे किसी भी पार्टी का हो, रेखा गुप्ता सरकार ने उसे एक करोड़ रुपये फंड दिए हैं और आज उसी का नतीजा है कि दिल्ली ने बड़े खुशहाल तरीके से इस बार के मानसून का स्वागत किया है। बारिश लगातार होने के बावजूद ना कही पानी का जमाव देखने को मिला और ना ही कही ट्राफिक बाधित हुई। भाजपा सरकार ने दिखाया कि दिल्ली में बेहतर काम किए जा सकते हैं और जो सरकारें पिछली 27 सालों से बहाने बनाती रही, उसको भी यह एक करारा जवाब है।
दिल्ली की मुख्य मंत्री ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के सदस्यों एवं पार्षदों के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास ऐजेंडे से प्रभावित होते हुए अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने के निर्णय का स्वागत किया और श्री मुकेश गोयल के साथ भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को उनके वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया की अब उन्हे दिल्ली के ट्रिपल इंजन सरकार के विकास का पूरा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो पार्षद भाजपा सम्मिलित हुए हैं उनमे से कुछ के साथ मैंने कभी पक्ष तो कभी विपक्ष में रह कर कार्य किया है और मैं उनकी कार्य क्षमताओं को भलीभांति जानती हूं और मैं सभी पार्षदों एवं उनके साथ भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करती हूं की भाजपा परिवार में उनको पूरा सम्मान मिलेगा तथा कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा।
कुछ दिन पहले हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारते हुए बंगाल में एक लगभग पूरी पार्टी को भाजपा से जुड़ते देखा और आज प्रधान मंत्री जी पर विश्वास रखते हुए दिल्ली में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का विलय भाजपा में हुआ जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण है। यही वह समय है जब दिल्ली को सुधारा जा सकता है क्योंकि केन्द्र में भाजपा सरकार है और मोदी सरकार ने दिल्ली को सुधारने का प्रयास पहले भी किया लेकिन पहले की सरकारों में काम करने की लालसा नहीं थी और आज जब भाजपा परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है दिल्ली का विकास और तेजी से होगा।
मुख्य मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने साफ कहा है कि सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं है सेवा का माध्यम है इसलिए हम वर्षों से उपेक्षित दिल्ली की जनता के आशाओं को पूरा
04:38 pm 10/07/2026