पहली बरसात जहां गर्मी से राहत लाई भारी जल जमाव की समस्या नही

दिल्ली: वर्षों बाद दिल्ली वालों ने विगत 3 दिन में दिल्ली में हुई मानसून की पहली बरसात का स्वागत किया क्योंकि यह पहली बरसात जहां गर्मी से राहत लाई साथ में भारी जल जमाव की समस्या नही लाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले दस वर्ष के बुरे अनुभवों की श्रृंखला को तोड़ते हुए दिल्ली वालों ने इस बार मानसून की पहली बरसात का पूरा आनंद लिया क्योंकि घंटो चली बरसात के बावजूद भी दिल्ली में कहीं से भी जल जमाव के कारण सामान्य कामकाज अथवा जनजीवन पर ब्रेक लगने के समाचार सामने नही आये।
मुख्यमंत्री मंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली जलबोर्ड, लोकनिर्माण विभाग एवं दिल्ली नगर निगम ने संयुक्त रूप से डीसिलटिंग कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम भारी बरसात झेलने को तैयार था और वर्षों बाद दिल्ली वाले मानसून की पहली बरसात का आनंद ले पाये। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हम दिल्ली वालों का अनुभव रहा था की पहली दो बड़ी बरसात दिल्ली को जलमग्न कर देती थीं और सरकारें बहाना करती थीं की यह बरसात की शुरुआत है और आगे स्थिती सुधर जायेगी पर दिल्ली वालों के लिए मानसून कष्टकारी रहता था।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में विगत डेढ माह में जहां नालों की सीवर की सफाई की गई तो वहीं 169 वाटरलागिंग स्पोट एवं 445 खतरे वाले स्पोट चिन्हित कर 167 पंप हाउस, 754 मोवेबल पम्प 28 जून से पहले लगा कर दिल्ली को पहली बरसात के लिए तैयार रखा गया और हम कह सकते हैं दिल्ली सरकार अपने पहले बड़े प्रयास में सफल रही। विगत तीन दिन में से अकेले आज बृहस्पतिवार सुबह लगभग 100 एम.एम. से अधिक बरसात हुई पर दिल्ली में रिंग रोड़, अरटिरयल रोड्स के साथ फ्लाइ ओवर लूपस पर जल जमाव पर सरकार काबू रख पाई और जनजीवन सामान्य रहा। पुरानी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के कुछ स्थानों पर समस्या रही पर उसमें स्थानीय "आप" विधायकों एवं पार्षदों की लापरवाही दोषी है और सरकार आगे इन पर विशेष ध्यान देगी।
08:14 pm 09/07/2026