
दिल्ली : पालम में हुए दुखद अगणि हादसे पर खेद प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि wदिल्ली की मुख्य मंत्री ने जांच के आदेश दिये हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के उपाय करने के साथ ही ऐसी घटनाएं होने पर त्वरित बचाव कार्य की व्यवस्था भी करने पर भी सरकार ध्यान देगी। साथ ही आम आदमी पार्टी नेताओं अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज द्वारा आज पालम में हुए दुखद अगणि हादसे पर की गई ओछी ब्यानबाज़ी की कड़ी निंदा की । चाहें केजरीवाल द्वारा एक एक्स पोस्ट के माध्यम से जारी संवेदना संदेश हो या फिर सौरभ भारद्वाज द्वारा प्रेस सम्मेलन में दिया गया ब्यान दोनों में जनता के प्रति संवेदना कम उनकी राजनीतिक हताशा अधिक दिख रही थी। कोई भी हादसा दुखद होता है और हर सरकार ऐसे हादसे पर जनता के प्रति जवाबदेह है पर बेहतर होता मात्र एक साल पुरानी भाजपा सरकार पर दोषारोपण करने की जगह "आप" नेता यह बतायें की 2015 से 2024 तक एक दशक में दिल्ली में अर्पित होटल करोल बाग, अनाज मंड़ी फिल्मिस्तान, कमर्शियल बिल्डिंग मुंड़का, पेंट फैक्ट्री अलीपुर, कमर्शियल बिल्डिंग भगीरथ प्लेस, कमर्शियल बिल्डिंग कटरा लेहसवान, न्यूनैटल अस्पताल विवेक विहार जैसे बड़े हादसों के बावजूद उनकी अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में अगणि शमन इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने के लिए क्या किया था।