दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देश में चलाए जा रहे नेशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम को दिल्ली में भी लॉच कर दिया, जिसका उदेश्य कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले और मौजूदा परिस्थितियों में अपनी आवाज को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर परिपक्वता के साथ सुदृढ़ तौर पर रखने वाली नई पीढ़ी के युवाओं से आवेदन मांगे गए है। कोई भी युवा आवेदन क्यूआर कोड स्केन करके ऑनलाइन तरीके से 15 अप्रैल तक कर सकते है। इच्छुक अभ्यार्थियों के आवेदन के पश्चात जिला वार उनके चयन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसके लिए एक टेलेंट हंट संगठन कमेटी का भी गठन किया गया। जिसका कन्वीनर पूर्व विधायक व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज और को-कन्वीनर अनुज आत्रेय को बनाया गया है।

संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अमी याजनिक, पूर्व विधायक व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने सम्बोधित किया और वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय तथा सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर देश सहित दिल्ली में कांग्रेस की विचारधारा में जमीनी मुद्दां पर अपनी सोच की अभिव्यक्ति को बुलंद करने वाले युवाओं को टेलेंट हंट के जरिए उन्हें नेशनल, राज्य और जिला स्तर पर कांग्रेस का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश भर में नेशनल, राज्य और जिला स्तर पर तीन प्रमुख क्षेत्रों प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑआर्डिनेटर में प्रतिभावान युवाओं की खोज कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल टैलेंट हंट का मूल उदेश्य जमीनी स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी से संचार तंत्र को सशक्त बनाने के साथ युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देना है। ताकि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आवाज बन सकें।