दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कल दिल्ली के प्रह्लादपुर में सूरज की नृशंस हत्या के विरोध में एक विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि दिल्ली अब और अधिक कट्टरपंथ को स्वीकार नहीं करेगी। सभा में 'सूरज हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में "डाबर का तेल लगाकर बाबर के वजूद को खत्म करने" का संकल्प लेते हुए आक्रामक तेवर दिखाए और न्याय की मांग की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सभा को संबोधित करते हुए कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) से आज यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि अन्याय और पाप के दिन अब समाप्त हो चुके हैं और समाज अब ऐसी घटनाओं पर शांत नहीं बैठेगा। इस आक्रोश प्रदर्शन में विहिप बजरंग दल इंद्रप्रस्थ प्रांत के संयोजक जगजीत सिंह गोल्डी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सूरज के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।