
दिल्ली: देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर के भारी संकट से निपटने में भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार हालात का मुकाबला करने की जगह हालात से समझौता करने वाली सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी के अमृत काल में लोग गैस उपलब्ध न होने के कारण चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हैं। प्रदर्शन में प्रतीकात्मक तौर श्री देवेन्द्र यादव और महिला नेताओं ने मिट्टी के चूल्हे पर चाय और रोटियां बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के विकास की गति को दर्शाया, जो उल्टी चल रही है। भारी संख्या में मौजूद महिलाएं अपने हाथों में मिट्टी के चूल्हे लेकर चल रही थी।
गैस सिलेंडर का संकट पैदा करने वाली भाजपा के मुख्यालय का घेराव करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होने के बाद भाजपा मुख्यालय की ओर कूंच किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नही जाने दिया और कार्यकर्ताओं के आक्रोषित होने पर श्री देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन लेकर गए, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया। कार्यकर्ता गगनचुंबी नारे ‘‘चूल्हा जलाओं, अमृत काल मनाओ’’, ‘‘भाजपा आई-महंगाई लाई’’, ‘‘मंहगी गैस बंद करो, ‘‘जनता को राहत दो’’, ‘‘गैस के बढ़े दाम, वापस लो-वापस लो’’ आदि लगाते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक व मीडिया कम्युनिकेशन चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, असीफ मोहम्मद खान, सुरेंद्र कुमार, अब्दुल रहमान, प्रदेश कांग्रेस प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, लोकसभा आर्ब्जवर जितेंद्र कुमार कोचर, कमल कांत शर्मा, तस्वीर सोलंकी, जगजीवन शर्मा, डॉ पीके मिश्रा, लक्ष्मण रावत, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, मोहम्मद उस्मान, धर्मपाल चंदेला, महेंद्र भास्कर, राजकुमार जैन, महेंद्र मंगला, इंद्रजीत सिंह, हर्ष चौधरी, सुमित शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, त्रिलोक चौधरी, अब्दुल वाहिद कुरेशी, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, जेपी पावर, ईश्वर बागड़ी, सत्येंद्र शर्मा, वरयाम कौर, आभा चौधरी, नीतू वर्मा, सुषमा यादव, सिंथिया कुमार, बबीता यादव, कमल अरोड़ा, जयप्रकाश, राजीव वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी भी मौजूद थे।