
दिल्ली:10 साल तक दिल्ली को नशे से बर्बाद करने के बाद केजरीवाल ने पंजाब को भी नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है। पंजाब को ऐसा प्रदेश बना दिया है, जहां नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं होती, बल्कि नशा बेचने वाले आम लोगों की जान ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरपंच मंजीत कौर के परिजन गुरसेवक सिंह की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उनका एक साथी अभी भी घायल है। गुरसेवक सिंह का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस दौरान कुल मिलाकर लगभग 38 हत्यायें हुई हैं । छोटी छोटी मंडियों से करोड़ो का कलेक्शन हुआ है । हफ्तावसूली की वारदातों में बढ़त हुई है । यहाँ की जेलें आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बन गई हैं । आपराधिक गतिविधियां यहीं से संचालित होती हैं ।
यदि आम आदमी पार्टी द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी का विश्लेषण किया जाए तो पंजाब में 632 दिनों में 94746 गिरफ़्तारियां हुई और यहाँ कि जेलों में अपराधियों को रखने की क्षमता 26000 है । इससे यह जाहिर होता है कि गिरफ्तार नशे के तस्करों के खिलाफ छोटे मामले बनायें जाते हैं ताकि उन्हें आसानी से जमानत मिल जाए ।