सिविक सेंटर के 28वीं मंजिल पर सरकार का लगा एंटी स्मॉग गन खराब
दिल्ली: प्रदूषण से जूझ रहे दिल्लीवालों को राहत देने के लिए लगा एंटी स्मॉग गन बंद पड़े होने पर एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सरकार पर बोला तीखा हमला बोला । एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। 12 नवंबर की शाम 5:41 बजे दिल्ली का एक्यूआई 546 दर्ज हुआ। लेकिन जिस एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल पर एंटी-स्मॉग गन लगी है, वह खुद बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ रेखा गुप्ता सरकार और भाजपा शासित एमसीडी प्रदूषण से निपटने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी अपनी इमारत में लगी एंटी-स्मॉग गन काम नहीं कर रही है। कहा कि आखिर दिल्ली की जनता को कब तक झूठे दावों के सहारे रखा जाएगा? भाजपा सरकार को जवाब देन चाहिए। साथ ही बंद पड़ी एंटी-स्मॉग गनों को तुरंत चालू करना चाहिए। दिल्ली वालों को भाजपा सरकार के झूठे दावों के भाषण नहीं, साफ हवा चाहिए।
अंकुश नारंग ने शाम 5.55 बजे एमसीडी के सिविक सेंटर की छत पर खड़े होकर स्मॉग की चादर ओढ़ी दिल्ली का नजारा दिखाते हुए कहा कि सिविक सेंटर के सामने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है। यहां से मिंटो रोड देख सकते हैं, आप सारी-की-सारी बिल्डिंगें देख सकते हैं। दिल्ली के अंदर हर तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण है। कितना स्मॉग है। उन्होंने कहा कि अक्सर रेखा गुप्ता सरकार और भाजपा शासित एमसीडी के महापौर प्रवेश वाही कहते हैं कि हमने दिल्ली के अंदर जगह-जगह एंटी-स्मॉग गन लगवाई हैं, जो बेहतरीन तरीके से काम कर रही हैं। 12 नवंबर को शाम 5.41 एक्यूआई का स्तर 546 था। जो खतरनाक कटेगरी में है। यहां से कुछ दूरी पर कुछ भी नहीं दिख रहा है।
दिल्ली सरकार एंटी-स्मॉक गन को पूरी दिल्ली में बेहतरीन तरीके से काम करने का दावा कर रही है। लेकिन एमसीडी के सिविक सेंटर की बिल्डिंग पर लगी एंटी-स्मॉग गन बंद पड़ी है। सरकार सिर्फ दिल्ली की जनता को भ्रमित कर रही है और झूठा दिखावा कर रही है कि सरकार प्रदूषण कम करने पर काम कर रही है। जबकि असलियत में भाजपा सरकार दिल्लीवालों की सेहत का बिल्कुल ख्याल नहीं रख रही है। भाजपा को दिल्ली की जनता की जान की कोई परवाह नहीं है। दिल्ली के अंदर एक्यूआई लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी एंटी-स्मॉग गन बंद है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि दिल्ली की भोली भाली जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।