दिल्ली: दक्षिण जिले के प्रधान न्यायधीश द्वारा एक निर्णय के आधीन वार्ड नंबर 166 पुष्प विहार से निर्वाचित आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद अरुण नवारिया को चुनावी नियमों का उलंघन के कारण अपदस्थ किए जाने का स्वागत करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप पार्षद को अपदस्थ करने का मुख्य आधार नामांकन पत्र भरते समय जानकारी छिपाना और मतदाताओं को अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के बारे में न बताना है। विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवारिया 2022 में निगम पार्षद निर्वाचित हुए थे । भाजपा से प्रत्याशी नरेश जो कि चुनावों में दूसरे नंबर पर थे ने चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की थी । आरोप था कि नवरिया के ख़िलाफ 2010 में अम्बेडकर नगर थाने में मामला दर्ज जिसे उन्होंने अपने नामांकन में छिपाया था ।
उनकी जगह 166 पुष्प विहार से रनर-अप भाजपा प्रत्याशी नरेश को निगम पार्षद घोषित किया गया है । प्रदेश भाजपा प्रमुख ने अधिवक्ता स्वास्तिक सिंह एवं अतुल सिंह के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन्होंने वार्ड 166 पुष्प विहार की जनता को न्याय दिलाने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए हैं ।