
दिल्ली : उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल ब्राँच की एक टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सर्विलेंस के आधार दबिश करके नंदीग्राम(पश्चिम बंगाल) में ऐसे अभियुक्त को धर दबोचा जिसके ख़िलाफ हत्या, यौन उत्पीड़न, लूटपाट, डकैती एवं रंगदारी के 118 आपराधिक मामले दर्ज हैं । इस अभियुक्त का नाम है वसीम अकरम उर्फ लंबू वह जहांगीरपुरी का रहने वाला है एवं जहांगीरपुरी पुलिस द्वारा उसे घोषित अपराधी करार दिया है । वह जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में हुई इरफान की हत्या के मामले में वांछित था एवं गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार था ।
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में नंदीग्राम से दिल्ली लाया जा रहा था, अल्प विराम के दौरान अभियुक्त ने एक पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्यवाही के दौरान एक गोली अभियुक्त की टाँग पर लगी । मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त की गोली पुलिस सहायक निरीक्षक अजय की दाईं बाजू पर लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जुलाई को रात के लगभग 8 बजे हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल सोहन लाल ने बी एंड सी मार्केट रोड पर गस्त के दौरान उन्होंने देखा कि 15-20 आदमियों एवं 4-5 औरतों का झुंड 20 साल के इरफ़ान को घेरकर बदसलूकी कर रहा था । दोनों पुलिसकर्मी इरफ़ान को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर एक मकान में लेकर गए । इरफान उर्फ़ लंबू के साथी वहाँ पर पहुँचे और चाकुओं से गोदकर इरफ़ान की हत्या कर दी । इरफान मौका-ए-वारदात से फरार हो गया ।
अभियुक्त फिलहाल हिरासत में है एवं मामले पर तहकीक़ात जारी है ।