
दिल्ली: लगभग डेढ़ साल पहले जब भाजपा की दिल्ली सरकार बनी एवं नगर निगम में भी सत्ता लौटी तब दिल्ली नगर निगम के 1514 चालू स्कूल थे जहां से लगभग 6.50 लाख छात्र शिक्षा पा रहे थे और आज भी यह सभी 1514 प्राईमरी स्कूल चालू हैं । दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा है की दिल्ली नगर निगम के प्राईमरी स्कूल बंद करके वहां आयुष्मान अरयोग्य मंदिर खोलने को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का ब्यान झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि 2032 तक दिल्ली नगर निगम के सभी स्कूलों को अंग्रेज़ी माध्यम निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित होंगे ।