महाराष्ट्र में फिर एक बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी
मुंबई: महाराष्ट्र के 129 शहरों में नगराध्यक्ष और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार नया कीर्तिमान स्थापित किया है । 75 प्रतिशत नगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी महायुति के नगराध्यक्ष बने हैं। जहां पूरे राज्य में 48 प्रतिशत नगरसेवक भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित हुए हैं। लगभग 3500 में से 3300 नगरसेवक भारतीय जनता पार्टी के चुनकर आए हैं, जो महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में एक रिकॉर्ड है। स्वयं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की जनता ने एक बार फिर पार्टी और महायुति पर पूर्ण विश्वास के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।
इस जनादेश के माध्यम से जनता ने महाराष्ट्र सरकार के कार्यों और विकास के उस एजेंडे पर अपनी मुहर लगाई है, जिसे महायुति ने जनता के समक्ष रखा था। विशेष रूप से यह कहना आवश्यक है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में जो विकास की सकारात्मक भावना बनी है, उसका सबसे अधिक लाभ महाराष्ट्र को मिला है और जनता ने उसी सकारात्मकता को स्वीकार किया है।
08:21 pm 21/12/2025