नई दिल्ली 01, Jun 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

अवैध निर्माण की जानकारी के बाद भी साउथ जोन के डीसी ने कोई कार्यवाही नहीं की


दिल्ली: साकेत बिल्डिंग हादसे में भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के साउथ जोन के डीसी राकेश कुमार की भारी लापरवाही सामने पर आने पर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने डीसी ऑफिस का घेराव कर उनके निलंबन की मांग की। एमसीडी के सह प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आयोजित घेराव में साउथ जोन के सभी ‘‘आप’’ पार्षद शामिल हुए और डीसी से जवाबदेही मांगी। लेकिन डिप्टी कमिश्नर जवाब देने के बजाय कार्यालय छोड़कर भाग गए। अधिकारियों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के विरोध में पार्षदों ने उनके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और साउथ ज़ोन के निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर पार्षद राजीव चौधरी,कृष्णा जाखड़, पिंकी नरेश त्यागी, राजबाला टॉक्स, अरुण नवारिया, गीता कुमारी, रेखा महेंद्र चौधरी, रामस्वरूप कनौजिया, आशु कुमारी, भागवीर पहलवान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि साउथ जोन के सभी पार्षदों ने डीसी कार्यालय का घेराव कर डीसी राकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस ग़ैर क़ानूनी बिल्डिंग के बारे में बार-बार शिकायत डीसी को भेजी गई, मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसी की निष्क्रियता के कारण ही अवैध निर्माण होने के चलते पांच मंजिला इमारत ढह गई। उधर, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि साकेत इमारत हादसे और साउथ ज़ोन में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत देने आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, भाजपा मेयर, स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष और साउथ ज़ोन के जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा नेता मिलकर दिल्ली को लूटने और अवैध निर्माण को संरक्षण देने में लगे हैं। भाजपा सरकार को न लोगों की सुरक्षा की चिंता है, न उनके घरों की, न उनकी जान की। हम मांग करते हैं कि साकेत हादसे के सभी दोषी अधिकारियों के साथ-साथ अवैध निर्माण को संरक्षण देने वाले डिप्टी कमिश्नर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
एमसीडी के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि हम साउथ जोन में डीसी के संरक्षण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि साकेत में बिल्डिंग गिरने से कई मासूम लोगों की जान चली गई। इसके लिए भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्ट सरकार जिम्मेदार हैं, जिन्होंने पैसे खाकर उस बिल्डिंग का निर्माण होने दिया। यह बिल्डिंग 2015 में बुक हो चुकी थी और हाई कोर्ट में केस चल रहा था। इसके बावजूद पुरानी बिल्डिंग के ऊपर दो नए लेंटर डाले गए और बेसमेंट खोदी गई। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग एक कैंटीन के ऊपर गिर गई, जिससे कई प्रतिभाशाली छात्रों की जान चली गई। प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से भाजपा शासित एमसीडी और रेखा गुप्ता सरकार जिम्मेदार है। आज डीसी, मेयर और कमिश्नर को अपना इस्तीफा देना चाहिए। इस पूरे मामले की एसआईटी के जरिए जांच होनी चाहिए। इस जोन के चेयरमैन उमेद फोगाट और स्थानीय भाजपा विधायक करतार सिंह तंवर खुद इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह वार्ड भी भाजपा के उमेद फोगाट का ही है और ये सभी लोग बिल्डिंग माफिया बन चुके हैं। जब से भाजपा सरकार आई है, पिछले डेढ़ साल में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से करीब 15 से 20 मौतें हो चुकी हैं। भाजपा के सारे नेता पैसे कमाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं और बिल्डिंग बनाने का काम कर रहे हैं। इस पूरी सरकार की जांच होनी चाहिए और सभी लिप्त नेताओं व मंत्रियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
 यह सिर्फ एक हादसा नहीं है, अगर इसे नहीं रोका गया तो आगे भी ऐसे हादसे होंगे। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि डीसी को तत्काल रूप से बर्खास्त किया जाए। सिर्फ जेई और एई जैसे निचले स्तर के अधिकारियों को निलंबित करके खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा। कमिश्नर तक के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और हम मेयर का भी इस्तीफा मांगते हैं, क्योंकि यह बहुत बड़ा हादसा है। घटनास्थल पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को भी बहुत धीमा कर दिया गया है ताकि भाजपा सरकार मौत के आंकड़े छिपा सके। हमारी कमेटी ने वहां का दौरा किया है और वहां के दृश्य बहुत भयानक हैं। रविवार तक सिर्फ 10 फीसद हिस्से में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था और बड़े हिस्से को छुआ तक नहीं गया था। भाजपा अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यह सब कर रही है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सही तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाए तो मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
वहीं, निगम पार्षद कृष्णा जाखड़ ने बताया कि डीसी राकेश कुमार की जॉइनिंग 20 फरवरी 2026 को हुई है। एसएचओ महरौली ने उन्हें लिखित में शिकायत भेजकर 3 मार्च और 10 मार्च को कार्रवाई करने के लिए कहा था। पुलिस के कहने के बाद भी डीसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा शासित नगर निगम के डीसी जिम्मेदार हैं। हम डीसी और बिल्डिंग विभाग के एक्सईएन का इस्तीफा मांगते हैं, इससे कम हमें कुछ भी मंजूर नहीं होगा। अगर  महरौली थाने के एसएचओ शिकायत कर रहे हैं और उनकी भी नहीं सुनी जा रही, तो फिर किसकी सुनी जाएगी? घटनास्थल पर लाइब्रेरी और मेस चल रही थी। वहां रेस्क्यू ऑपरेशन को जानबूझकर धीमा किया गया है, ताकि मौतों का आंकड़ा छिपाया जा सके। भाजपा की तानाशाही वाली रेखा गुप्ता सरकार को भी इस्तीफा देना चाहिए। जनता के साथ हो रहे इस अन्याय को आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उधर, निगम पार्षद रेखा महेंद्र चौधरी ने कहा कि उस बिल्डिंग के खिलाफ पहले भी शिकायत हुई थी। पड़ोसी ने लिखित में शिकायत दी थी कि यह बिल्डिंग खतरनाक है और एक तरफ झुक रही है। इतनी शिकायतें होने के बावजूद एमसीडी ने कोर्ट में गलत हलफनामा दिया कि बिल्डिंग में कोई दिक्कत नहीं है। एमसीडी की इस लापरवाही की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसमें अभी तक सरकारी आंकड़े सिर्फ पांच मौतें बता रहे हैं। लेकिन रविवार को जब हम मौके पर गए, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां से कम से कम 20 से 22 लाशें निकाली जा चुकी हैं। अभी भी मलबे के नीचे कम से कम 150 से 200 लोगों के दबे होने की आशंका है। जेई और एई जैसे निचले स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड करके लीपापोती करने से काम नहीं चलेगा। जो ऊपर बैठे अधिकारी हैं, जैसे बिल्डिंग के एक्सईएन, वर्क्स के एक्सईएन और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ऑर्डर इन्हीं का होता है। जेई तो बेचारा वहां जाकर इनके हिसाब से काम करता है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि इन अधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड नहीं, बल्कि बर्खास्त किया जाना चाहिए, ताकि पूरे नगर निगम में एक उदाहरण स्थापित हो सके। आगे से कोई भी अधिकारी इस तरह का काम करने और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से पहले 10 बार सोचे।
इसी मांग को लेकर आज हम डीसी को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन वह यहां पहुंचे ही नहीं। जबकि उन्हें पता था कि आज हम यहां आने वाले हैं। हमने उन्हें फोन भी किया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया और अब वे हमारा फोन भी नहीं उठा रहे हैं। हम सभी नगर निगम के इसी जोन के पार्षद हैं। अगर डीसी हमारा ही फोन नहीं उठाएंगे, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह हमारी खुली चेतावनी है कि आज हम नगर निगम की बिल्डिंग के अंदर बैठे हैं, लेकिन अगर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम बाहर रोड पर चक्का जाम करेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाकर रहेंगे।

 

05:07 pm 01/06/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - अवैध निर्माण की जानकारी के बाद भी साउथ जोन के डीसी ने कोई कार्यवाही नहीं की

2 - दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों के प्रशिक्षण सत्र सम्पूर्ण

3 - स्टीव जॉब्स से मार्क जुकरबर्ग तक बाबा नीब करौरी के वैश्विक भक्त

4 - हिन्दी-उर्दू अनुवाद विभाग उपेक्षा के शिकार, बंद होने की कगार पर

5 - कोंडली के निवासी मयूर विहार फेस दो के डीजेबी ऑफिस पर मटका लेकर पहुंचे

6 - रिटर्न ऑफ़ द जंगल : दोस्ती, प्रतियोगिता और सीख की कहानी

7 - हर्ष मल्होत्रा बने भाजपा के नए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

8 - गौ-आधारित जीवन पद्धति को जनांदोलन बनाने का आह्वान

9 - चेयरमैन की मंजूरी के बिना नहीं टाली जा सकती चुनाव की तारीख

10 - दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धन कमेटी की चुनावी प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक संपन होना सुनिश्चित हो

11 - एसआईआर प्रक्रिया पूर्णतः संविधान सम्मत चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में

12 - प्रीमियम एंटरटेनमेंट का नया दौर शुरू सैमसंग ने लॉन्च की नई Micro RGB TV सीरीज

13 - पांडव कुमार के बाद उत्पीड़न का एक और मामला

14 - लगातार पेपर लीक दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही शून्य क्या यही है पारदर्शी शासन

15 - मधु विहार में चल रहा था आईपीएल ऑनलाइन बेटिंग रैकेट

16 - दिल्ली में 252 मंडलों एवं 12 जिलों का कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्य पूर्ण

17 - हीट वेव एक्शन प्लान जमीनी स्तर पर पूरी तरह नदारद

18 - प्राईमरी स्कूल बंद करके वहां आयुष्मान अरयोग्य मंदिर खोले जाना झूठ का पुलिंदा

19 - नगर निगम के 48 स्कूल आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील

20 - दिल्ली में सजा सिनेमा का वैश्विक मंच 51 देशों की फिल्मों ने जीता दिल

21 - आज दोपहर बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची पावर डिस्कॉम द्वारा सफलता से पूर्ती

22 - अर्थव्यवस्था में झटके झेलने की क्षमता खत्म, वैश्विक कारण केवल आंशिक

23 - पॉवर कट दिल्ली वाले बेहाल

24 - मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति: हेमा मालिनी ने देखी कृष्णावतरम् पार्ट 1-द हार्ट

25 - स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची से सभी फर्जी मतदाता हटाने जरूरी

26 - प्रवासीयों को भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल देने के लिए एक्ट बनाया जाना जरूरी

27 - मेट्रो मंडे एक दिखावटी हथकंडा

28 - दीपक सिंगला का सैकड़ों करोड़ का बैंक लोन फिर उस पैसे का गैर कानूनी दुरुपयोग

29 - दो महीने में खुले नाले में गिरने से हुई 4 मौतें

30 - कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम्

31 - ट्रम्प भारत को रूस से सस्ता तेल नहीं दे रहा है लेने

32 - न्यूयार्क में 105 रू तो रूस की राजधानी मास्को में 92.50 रू और भारत में 97.77 रू/लीटर बिक रहा है पेट्रोल

33 - गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड सप्रेशन की बजाय मौजूद गोल्ड मोबिलाइजेशन बुलियन बैंकिंग फ्रेमवर्क